
Accident in maihar, teacher died on spot, protest highway jam
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत मैहर ओवर ब्रिज में एक बेलगाम ट्रक ने दो महिला शिक्षकों को कुचला दिया। इस दुर्घटना में जहां एक शिक्षिका की मौके पर मौत हो गई है वहीं दूसरी शिक्षिका अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। मैहर शहर में एक साथ दो शिक्षिकाओं के ट्रक से कुचलने की घटना के बाद लोगों में आक्रोश भड़क गया है। गुस्साई भीड़ ने नेशनल हाईवे में टायर जलाकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे से करीब 2 किमी. सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए है।
पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। परिजन और शिक्षक संघ ने कलेक्टर और एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग की है। मैहर एसडीएम और एसडीओपी ने मोर्चा संभालते हुए लोगों को समझाइश दे रहे है। फिर भी गुस्साई भीड़ ने कलेक्टर के आने के बाद शव उठाने की बात कही है।
ये है मामला
बताया गया कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे शासकीय स्कूल पहाड़ी में पदस्थ दो अध्यापिका अमृता सिंह और गीता शुक्ला स्कूटी में सवार होकर विद्यालय जा रही थी। जैसे ही मैहर ओवर ब्रिज के बीचों-बीच पहुंची तो अनियंत्रित ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कुचल दिया। हादसे के बाद पूरी सड़क रक्त रंजिश हो गई। आनन-फानन में राहगीरों ने मैहर थाना पुलिस और डायल 100 को जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंची ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन भीड़ आक्रोशित हो गई।
कलेक्टर व एसपी को बुलाने की मांग
गुस्साई भीड़ और शिक्षक संघ ने मौके पर कलेक्टर और एसपी को बुलाने की मांग की है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोगों में भारी आक्रोश बढ़ रहा है। भारी संख्या में मैहर शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौके पर पहुंचकर एसडीएम और एसडीओपी भीड़ को समझाइश देने की कोशिश कर रहे है। लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं है।
टायर जलाकर जाम किया नेशनल हाईवे
मैहर शहर में रोजाना बढ़ रही दुर्घटनाओं के प्रति लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। गुस्साई भीड़ ने नेशनल हाईवे में टायर में आग लगाकर आक्रोश प्रकट कर रहे है। करीब तीन घंटे से मैहर नगर में जाम लगा हुआ है। कश्मीर से कन्याकुमारी जाने वाले मुख्य मार्ग पर दो किमी. से तक ट्रकों की कतार लग गई है। जिधर देखों जाम ही जाम है। शिक्षक संघ ने कहा है कि जब तक कलेक्टर मौके पर नही आएंगे जब तक जाम नहीं खुलेगा।
Updated on:
06 Oct 2018 02:12 pm
Published on:
06 Oct 2018 02:12 pm
