
added first ran lover caught in satna
सतना। कोचिंग के बहाने घर से निकली स्कूल की छात्रा अपने दोस्त के साथ ट्रेन में सवार होकर सतना पहुंच गई। यहां दोनों बच्चों पर रेलवे स्टेशन के एक वेंडर की नजर पड़ी तो उसने इन्हें जाल में फंसा लिया। रात को दोस्त के घर रुकवाने के बाद वेंडर बालिका और उसके दोस्त को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां वेंडर की गलत हरकत के बाद पब्लिक ने उसे पकड़ लिया। तब जाकर पता चला कि भागकर आए नाबालिग बच्चों की तलाश नरसिंहपुर पुलिस कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, नरसिंहपुर निवासी यादव परिवार का बालक अपने ही साथ पढऩे वाली ब्राह्मण परिवार की बालिका के साथ ट्रेन से सतना पहुंचा था। शनिवार की रात दोनों सतना रेलवे स्टेशन पर उतरे तो यहीं गोपाल ठेकेदार के अंडर में काम करने वाले वेंडर राजेश विश्वकर्मा निवासी धवारी की नजर इन बच्चों पर पड़ी। वह समझ गया कि दोनों भाग कर आए हैं इसलिए उसने दोनों को अपने जाल में फंसा लिया।
लोगों ने वेंडर को पीटा
जिला अस्पताल में वेंडर की हरकत देखकर लोगों ने उस पर दो चार हाथ जमा दिए। घर से भागे बालिका, बालक और वेंडर राजेश को अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र लाया गया। वहां से डायल 100 को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो तीनों को कोतवाली लेकर गई। टीआइ कोतवाली विद्याधर पाण्डेय ने बताया कि बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट नरसिंहपुर में दर्ज थी। वहां की पुलिस के साथ बच्चों के परिजन आए हैं। महिला पुलिस अधिकारी तीनों से पूछताछ कर रही है।
दोस्त के घर रुकवाया
वेंडर राजेश बालिका और उसके दोस्त को अपने साथ लेकर गया और रात में दोस्त के घर में उसकी मां के पास रुकवा दिया। सुबह होते ही राजेश दोनों को फ्रेश होने के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। लड़की को देख राजेश की नियत फिर गई थी। एेसे में उसने अस्पताल में आइसीयू के पास मौका पाकर मनमानी करने की कोशिश की। तभी लड़की और उसके साथी ने विरोध किया और मामला सबकी नजर में आ गया।
Updated on:
17 Sept 2018 11:52 am
Published on:
17 Sept 2018 11:52 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
