31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JIO को टक्कर देने के लिए बाबा रामदेव ने खेला मास्टर स्ट्रोक, कम पैसे में कॉलिंग के साथ मुक्त में मिलेगा 5 लाख का बीमा

बाबा रामेदव का सिम कार्ड लांच, 5 लाख बीमा के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 11 Jun 2018, 5:59 PM IST

Baba Ramdev launched BSNL Smradhi SIM in madhya pradesh

Baba Ramdev launched BSNL Smradhi SIM in madhya pradesh

सतना। योग गुरू बाबा रामदेव का पतंजलि बीएसएनएल सिम कार्ड सोमवार की दोपहर 3 बजे सतना शहर में लांच हो गया है। इस सिम कार्ड के माध्यम से मात्र 144 रुपए के मासिक शुल्क पर प्रतिमाह 2जी बी डाटा प्रतिदिन और 100 एसएमएस प्रतिदिन फ्री रोमिंग सुविधा के साथ अनलिमिटेड काल्स ग्राहकों को प्राप्त होगा। इस सिम की खासियत यह होगी कि स्वदेशी समृद्धि कार्ड लेने के बाद 100 रुपए की सदस्यता शुल्क देना होगा। कार्ड के माध्यम से 6 हजार रुपए के ऊपर खरीदारी करने के बाद 5 लाख का एक्सीडेंटल बीमा दिया जाएगा।

क्या है पतंजलि सिम कार्ड
बता दें कि, योगगुरू बाबा रामदेव योग साधना सिखाने के बाद स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ के लिए दैनिक जीवन में उपयोगी किराना सामान के अलावा हजारों उत्पाद बना रहे है। कुछ दिन पहले बाबा रामदेव ने हरिद्वार स्थित योग ग्राम से बीएसएनएल कंपनी से करार करने के बाद सिम बेंचने का निर्णय लिया था। जो सिम भारत के कई शहरों में सोमवार को लांच हुआ है। ये सिम कार्ड पतंलजि शॉप, पतंजलि स्टोर एवं बीएसएनएल उपभोक्ता सेवा केन्द्र सहित अन्य केन्द्रों से प्राप्त किया जा सकता है।

5 लाख का एक्सीडेंटल बीमा मास्टर कार्ड
बाबा रामदेव अब अपने उत्पादों के साथ-साथ सिम कार्ड बेंचने के लिए मास्टर कार्ड खेला है। पतंजलि सतना के प्रभारी प्रदीप तिवारी ने बताया कि स्वदेशी समृद्धि कार्ड के माध्यम से सिम सहित अन्य उत्पाद आप खरीद सकते है। इस कार्ड में कैस बैक दिया जाएगा। कैस बैक का पैसा समृद्धि कार्ड में ही जुड़ जाएगा। कार्ड से लगातार खरीदारी से 6 हजार तक के सामान खरीदने के बाद 5 लाख का एक्सीडेंटल बीमा सभी कार्ड धारियों को मिलेगा।

होम डिलवरी होंगे सभी उत्पाद
आने वाले दिनों में ग्राहकों की सहूलियत के लिए होम डिलवरी सुविधाएं भी पतंजलि केन्द्र द्वारा दी जाएंगी। इसके लिए बाबा रामदेव टोल-फ्री नंबर जारी करने वाले है। टोल-फ्री नंबर से उत्पादों की बुकिंग होगी, इसके बाद ये सामान ग्राहकों के घर तक पहुंचा दिए जाएंगे। इस सुविधा से जहां ग्राहकों का समय बचेगा वहीं घर बैठे पतंजलि के सभी सामान आसानी से मिल जाएंगे।