
Bandhavgarh Colony firing: Masked robbers not caught yet
सतना. दो दिन पहले एक व्यापारी को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले नकाबपोश लुटेरे अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। इस घटना पर अफसोस के साथ आक्रोश जाहिर करते हुए सिंधी समाज की एक संस्था ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
गौरतलब है कि कोलगंवा थाना क्षेत्र की बांधवगढ़ कॉलोनी में अय्यप्पा मंदिर के पास रहने वाले लालचंद लालवानी की स्टेशन रोड में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने एसएसडी ट्रेडर्स के नाम से दाल की दुकान है। 30 जनवरी की रात जब वे दुकान से घर जा रहे थे तब बांधवगढ़ कॉलोनी में शिव मंदिर के सामने अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी बदमाश उनसे एक बैग भी छीन ले गए हैं जिसमें रुपयों के साथ जरूरी कागजात थे।अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि बदमाशों ने लालचंद लालवानी को गोली क्यों मारी है? पुलिस इस मामले में अपने स्तर से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया इसे लूट का मामला माना जा रहा है लेकिन अभी यह भी तय नहीं है कि अगर लूट का इरादा था तो बदमाश रुपए लूटना चाहते थे या फिर बैग में मौजूद कागजों पर उनकी नजर थी। दरअसल गोली लालचंद लालवानी के चेहरे पर मारी गई है जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस को उनके शीघ्र स्वस्थ होने का इंतजार है। जब वे पूरी तरह से ठीक हो कर बताएंगे कि वास्तव में घटना कैसे हुई थी तब मुमकिन है कि पुलिस को वारदात की वजह को लेकर सही दिशा मिल सके। फिलहाल घायल लालचंद लालवानी की स्थिति स्थिर बताई गई है।व्यवसाई पर हुए हमले को निंदनीय घटना बताते हुए सिंधी समाज की एक प्रमुख संस्था सेंट्रल पंचायत ने शनिवार को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित एक ज्ञापन एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी को दिया। संस्था ने व्यापारियों की सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा का विषय रखते हुए लालचंद लालवानी के हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। एएसपी ने समाज को आश्वस्त किया है कि पुलिस पूरी मेहनत के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
Published on:
01 Feb 2020 10:26 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
