24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमीन विवाद से तंग आकर उतारा था मौत के घाट

हत्या के बाद जेब से लूट लिए थे दस हजार रुपए, पांच में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

2 min read
Google source verification
Husband Murder

पति की हत्या

सतना. कई साल से चल रहे जमीन विवाद से आजिज आकर पांच लोगों ने हत्या की योजना बनाई थी। मौका मिला तो घेर कर वृद्ध को मौत के घाट दिया। इसके बाद आरोपियों ने जेब से दस हजार रुपए लूटे और फरार हो गए। नागौद थाना इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करना बताया है। जबकि बाकी तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

बंधा के पास हुई थी वारदात

बलराम पाण्डेय पुत्र रामाश्रय पाण्डेय (65) निवासी डुड़हा पर पांच बदमाशों ने तब हमला कर दिया था जब वह २५ जुलाई की रात अपनी भैंस हांकते हुए पोड़ी से कुलगढ़ी बंधा की ओर पहुंचे थे। जख्मी हाल बलराम को उनके परिजन अस्पताल लेकर गए जहां मौत हो गई। खबर मिलने के बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी। विवेचना में यह बात सामने आई कि बलराम के पास से रकम भी लूटी गई है। एेसे में पुलिस ने आइपीसी की धारा ३०२, ३९६, ३९७ के तहत मामला दर्ज किया था।
यह आरोपी पकड़े गए
पुलिस का कहना है कि इस सनसनीखेज अपराध में आरोपी कल्लू उर्फ जीवन लाल कोल पुत्र भैय्या लाल कोल (35) निवासी लालपुर आबादी थाना नागौद व पप्पू कोल पुत्र रामलाल कोल (28) निवासी नई बस्ती डुड़हा को गिरफ्तार किया गया है। इनके तीन साथियों का पुलिस सुराग लगा रही है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जमीन विवाद को लेकर वह परेशान हो गए थे। बलराम अपनी जमीन से हार्वेस्टर नहीं निकलने देता था और पुराने कर्जे को लेकर जमीन देने पर विवाद था। इसलिए योना बनाकर हत्या की दी गई। हमले के बाद आरोपियों ने बलराम की जेब से 100, 500 के 10 हजार रुपए के नोट लूट लिए थे। इसमें ४ हजार रुपए नकद, हत्या में प्रयुक्त हथियार पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
इस टीम को मिली सफलता
एसपी के निर्देश पर एसडीओपी रवि शंकर पाण्डेय ने टीआइ थाना नागौद मनोज सोनी, एसआइ राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, पीएसआइ देवेन्द्र झारिया, प्रधान आरक्षक पुष्पराज सिंह, आरक्षक ऋषभ छारी की टीम बनाई थी। इस टीम ने अलग अलग जगहों से आरोपियों की गिरफ्तारी की है।