27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: बॉलीवुड की इस दिग्गज अभिनेत्री ने चुपचाप की सगाई

Breaking: बॉलीवुड की इस दिग्गज अभिनेत्री ने चुपचाप की सगाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 20 Oct 2018, 3:44 PM IST

bollywood actress engagement dresses and news

bollywood actress engagement dresses and news

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा राजघराने की राजकुमारी और टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलता है' कि एक्ट्रेस मोहिना सिंह ने 11 अक्टूबर को सीक्रेट तरीके से सगाई कर ली। यह जानकारी लोगों के सामने तब आई जब उनकी सगाई की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई। यहां तक की उनकी सगाई की खबर रिमही जनता को भी नहीं लगी। रीवा राजघराने की वे पहली लड़की हैं जो एक्टिंग की दुनियां में आईं। उनकी सगाई की खबर की पुष्टि रीवा राजघराने के सचिव शैलेन्द्र एवं राममित्र शर्मा ने की है।

राजघराने में खुशी का माहौल

जानकारी के अनुसार टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस एवं रीवा राजघराने की राजकुमारी मोहिना सिंह (30) ने सगाई कर ली है। मोहिना की सगाई मानसरोवर प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में गुपचुप तरीके से सतपाल महाराज के बेटे महाराज कुमार सुयश जी के साथ सादे समारोह में सम्पन्न हुई। उस दौरान रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह एवं मोहिना के भाई विधायक दिव्यराज सिंह पत्नी के साथ मौजूद रहे।

रीवा रियासत की इकालौती राजकुमारी
- किला के सूत्रों के अनुसार राजकुमारी मोहिना का विवाह संभवत: माह दिसंबर 2018 में होगा।
- उनकी शादी की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। बताया गया है कि रीवा रियासत की इकालौती राजकुमारी का विवाह धूमधाम से होगा।
- रिमही जनता को भी शादी में आमंत्रित किया जाएगा। ज्ञात हो कि युवराज दिव्यराज सिंह की शादी के बाद एक बार फिर से रीवा किले को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।
- सगाई के दौरान राजकुमारी मोहिना सिंह ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। वही उनके मंगेतर सुयशजी शेरवानी और लाल पगड़ी पहन रखी थी।
- जानकारी के अनुसार मोहिना ने सगाई के लिए तीन दिन की छुट्टी ली थी, उनकी सगाई हरिद्वार में हुई।
- मोहिना की रोका सेरेमनी में फैमिली की मौजूदगी में बेहद सादगी भरे अंदाज में हुई। रीवा रियासत के लोगों को इसकी भनक तक न पड़ी।
- रीवा की रॉयल फैमिली से मोहिना पहली लड़की है जिन्होंने रियलिटी शो में हिस्सेदारी की और एक्टिंग की दुनिया में आई।
- मोहिना टीवी सीरियल में आने वाले डांस इंडिया डांस सीजन-3 में 2012 में भाग लिया था। उन्होंने आम लड़की की तरह घंटों लाइन में लगकर शो का पहला ऑडिशन दिया था। - इस ऑडिशन के दौरान मोहिना ने गीता कपूर, रेमो डीसूजा और टैरेंस लुईस को पहली बार बताया कि वे रीवा राजघराने से आती हैं।
- मोहिना न केवल एक अच्छी टीवी एक्टर एवं ट्रेंड डांसर हैं बल्कि वे कोरियोग्राफर भी हैं।
- उनकी पहचान राजकुमारी के साथ ही एक मझे हुए कलाकार के रूप में सामने आई है।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग