सतना। रामपुर बाघेलान स्थित पुरवा नहर में मंगलवार को तीन बच्चे डूब रहे थे। नहर के बगल से गुजर रही एक महिला की नजर पड़ी, तो उसने साहस दिखाते हुए दो बच्चों को बाहर निकाल लिया, जबकि तीसरे को बचाने के चक्कर में स्वयं नहर में गिर गई। दुर्भाग्य रहा कि तीसरा बालक पानी के तेज बहाव में बह गया। जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश करते हुए पुलिस को सूचना दी। देर रात तक पुलिस व गोताखोर बच्चे को तलाशते रहे। लेकिन, कामयाबी नहीं मिली।