
Bus overturned with passengers, four killed, 30 injured
सतना. रामनगर के हिनौती से अमरपाटन की ओर जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। किरहाई गांव के पास बस पलट जाने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि कररीब 30 यात्री घायल हुए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला जा सका। इस बीच चार यात्री दम तोड़ चुके थे। गांव वालों ने ही बस को सीधा किया ताकि फंसे हुए बाकी यात्री सुरक्षित हो सकें। घटना की खबर मिलने पर कलेक्टर सतेन्द्र सिंह, एसपी रियाज इकबाल समेत इलाके के कई आला अफसर मौके पर पहुंच गए। गंभीर घायलों को अमरपाटन से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान करते हुए उनके परिजनों से पुलिस संपर्क साध रही है। घटना की बारीकी से जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि पता चला सके कि घटना कैसे हुई और किसकी लापरवाही रही। बस चालक की तलाश भी पुलिस कर रही है। ामन्य घायलों से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कुछ घायल मेडिकल कॉलेज रीवा के लिए रेफर किए गए हैं।

Published on:
20 Sept 2019 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
