2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा मनुवादी पार्टी, कभी नहीं कर सकती दलितों का कल्याण: BSP महासचिव

बसपा नेताओं ने एकजुटता का दिया संदेश, छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती कार्यक्रम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 27 Jul 2018, 3:08 PM IST

Chhatrapati Shahuji Maharaj Jayanti Program in satna

Chhatrapati Shahuji Maharaj Jayanti Program in satna

सतना। प्रदेश और देश में सरकार चला रही भाजपा मनुवादी पार्टी है। इससे दलित समाज कल्याण की उम्मीद न करें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिर्फ वोट के लिए अपने को पिछड़े व गरीबों का नेता कहते हैं। उनके वश में कुछ भी नहीं है। शिवराज एक पुतला है, जिसका रिमोट कंट्रोल मोदी व आरएसएस के पास है। वह चाहकर भी गरीबों का कल्याण नहीं कर सकते।

दलित, शोषित एवं पिछड़ों की एक ही पार्टी है बसपा। इसलिए दलित, महिलाएं एवं किसान एकजुट होकर मायावती को संसद तक ले जाएं। वही गरीबों के हित के मुद्दे संसद में उठा सकती हैं। यह बात गुरुवार को बीटीआई मैदान में छत्रपति साहूजी महाराज की १४४वीं जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव राम अचर ने कही।

कार्यकर्ताओं से भरे बीटीआई मैदान में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा मुफ्त का बताकर गरीबों को ढाई लाख में एक कमरा मकान दे रही है। प्रचार किया जाता है कि यह मकान मोदी जी दे रहे हैं। इससे गरीबों को खुश होने की जरूरत नहीं। भाजपा सरकार गरीबों को पक्का मकान तो दे रही है पर उनसे रोजगार छीन रही है। जब खाने को रोटी नहीं मिलेगी तो गरीब पक्के मकान में रहकर क्या करेगा।

बसपा सरकार में कभी नहीं हुए दंगे
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव राम अचर ने भाजपा को दंगा कराने वाली पार्टी बताते हुए कहा, यूपी में चार बार मायावती की सरकार बनी पर एक भी दंगा नहीं हुआ। जब भी यूपी में भाजपा की सरकार आई, आए दिन प्रदेश जलता रहा। यह जनता को दंगों में झोंककर सत्ता का सुख पाना चाहते हैं। लेकिन, यूपी की जनता भाजपा की चाल को समझ गई है। इसलिए अब यूपी में भाजपा की दाल नहीं गलने वाली।

माला पहनाकर किया स्वागत
बीटीआई ग्राउंड में आयोजित समारोह में चित्रकूट विधानसभा के बसपा के युवा नेता अभिषेक प्रताप सिंह प्रिंस के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। समर्थन में चित्रकूट विधानसभा के मझगवां, बिरसिंहपुर, जैतवारा, बरौंधा, पगार समेतक्षेत्र से 1 सैकड़ा बाइक, 4 बस और 1 दर्जन चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता सतना पहुंचे। कार्यक्रम में आए प्रदेश प्रभारी समेत बसपा के अन्य नेताओं का अभिषेक ने माला पहनाकर स्वागत किया।

चुनाव के समय जिन्ना का जिन्न
बसपा के प्रदेश प्रभारी व सांसद अशोक सिद्धार्थ ने कहा, भाजपा न हिंदुओं की पार्टी है और न मुसलमान की। यह वोट और सत्ता के लिए जाति एवं धर्म के नाम पर जनता को लड़ा रही है। जब भी देश में कहीं चुनाव होते हैं तो मोदीजी अपनी पोटली से जिन्ना का जिन्न बाहर निकाल देते हैं। चुनाव खत्म जिन्ना का मुद्दा खत्म। उन्होंंने कहा, देश की जनता को एेसी पार्टी एवं एेसे प्रधानमंत्री से सावधान रहने की जरूरत है।

एकजुट नजर आई बसपा जयंती
कार्यक्रम में बसपा एकजुट नजर आई। रीवा एवं सतना के सभी पदाधिकारी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रदेश से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी रामलखन पटेल, भूपेन्द्र सिंह, प्रदीप अहिरवार, विधायक ऊषा चौधरी, शीला त्यागी, पूर्व सांसद देवराज सिंह पटेल, विद्यावती पटेल, रामगरीब वनवासी, राजकुमार उरमलिया, गणेश बारी, बविता साकेत, स्वामीदीन कुशवाहा, उत्तम साकेत, रमेश चौधरी व उपाध्यक्ष प्रदीप समरिया सहित सतना व रीवा जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।