22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपराध में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगा कोलगवां थाना, शहर कोतवाली में भी अपराध बढ़त की ओर

छह महीने में औसत से ज्यादा अपराध कायम

2 min read
Google source verification

शहर की कानून व्यवस्था की बात करें तो कुछ महीनों में यहां अपराध में बेहिसाब बढ़त हुई है। अकेले कोलगवां थाना में दर्ज हुए अपराध के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो यह कहना लाजमी होगा कि इस साल कोलगवां थाना अपना ही रिकॉर्ड तोडऩे वाला है। शहर कोतवाली में दर्ज अपराधों से भी कहा जा सकता है कि बीते साल की अपेक्षा इस बार यहां भी अपराधों में बढ़त दर्ज की गई है।

सतना. महज छह महीने में शहर के थानों में दर्ज किए गए अपराध इस ओर इशारा कर रहे हैं कि अपराधी पुलिस पर हावी रहे हैं। अब जब पुलिस कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है तो पहले से बढ़े ग्राफ को संभालना मुश्किल हो रहा है।

चुनाव में बढ़ी कायमी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोक सभा चुनाव के दौरान हुई कार्रवाई से पुलिस थानों में अपराध के आंकड़े बढ़े हैं। इनका निराकरण भी उसी रफ्तार से करने का प्रयास किया जा रहा है। हाल ही में शहर में हुए अपराधों के बाद पुलिस ने रात को चौकसी बढ़ाई है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाते हुए बेहतर कानून व्यवस्था बनाई जा सके।

हर कार्रवाई पर नजर

बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस की कार्यशैली में कसावट लाने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है। पुलिस ने भी अपराधियों पर सख्ती के लिए अपने काम ककरने का तरीका बदला है। काम्बिंग गस्त और रात को होने वाली पेट्रोलिंग का असर अब दिखने लगा है। जनवरी से जून तक दर्ज किए गए अपराधों में जो लंबित प्रकरण हैं उनमें विवेचना अधिकारी के साथ थाना प्रभारियों से जबाव तलब हो रहा है। एेसे में अब पुलिस प्रयास कर रही है कि अपराध का ग्राफ आने वाले महीनों में कम कर लिया जाए।
इस थाने में इतने अपराध
थाना सिविल लाइन
2016- 616
2017- 590
2018- 569
1 जनवरी से 30 जून तक
2019- 325
-----
थाना कोतवाली
2016- 837
2017- 833
2018- 736
1 जनवरी से 30 जून तक
2019- 513
------
थाना कोलगंवा
2016- 1202
2017- 1322
2018- 1251
1 जनवरी से 30 जून तक
2019- 825
------------
जिले सभी थानों के आंकड़ों पर एक नजर
1 जनवरी से 31 मई तक
2017, 2018, 2019
हत्या- 30, 31, 20
हत्या का प्रयास- 17, 13, 10
डकैती- 02, 02, 00
डकैती की तैयारी- 01, 03, 03
लूट- 07, 07, 17
गृहोदन- 109, 219, 105
साधारण चोरी- 69, 62, 71
दोपहिया वाहन चोरी- 107, 132, 123
चार पहिया वाहन चोरी- 05, 09, 12
पशु चोरी- 06, 14, 13
तार चोरी- 04, 13, 07
बलवा- 15, 11, 22
बलात्कार- 66, 57, 48
अपहरण- 130, 125, 145