5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता का काला सच, फेसबुक पर नाबालिग को फंसाया और फॉर्महाउस पर किया रेप

फेसबुक पर नाबालिग से दोस्ती कर फॉर्महाउस पर ले जाकर रेप कर वीडियो बनाने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 13 Sep 2020, 7:23 PM IST

sameer.jpg

सतना. सतना जिले की कोलगवां थाना पुलिस ने नाबालिग को झांसा देकर रेप करने और उसका वीडियो बनाने वाले कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया है। शहर में लगे बड़े बड़े पोस्टरों में जिस नेता की तस्वीर छपी होती थी उसका काला सच जानकर सभी कोई हैरान हैं। वहीं सतना एसपी ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। पुलिस कर रही आरोपी के पिछले पांच साल की कॉल डिटेल की जांच। कई लड़कियों के साथ ज्यादती किए जाने की आशंका।

कांग्रेस नेता का काला सच
कांग्रेस नेता समीर खान उर्फ सिकंदर के खिलाफ बीते दिनों एक नाबालिग ने कोलगवां थाने में दुष्कर्म और वीडियो बनाए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया था कि आरोपी समीर खान ने पहले तो उससे फेसबुक पर दोस्ती की और फिर अपने फॉर्म हाउस पर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया और अब उसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है। नाबालिग की इस शिकायत के बाद हिन्दू संगठनों ने भी घटना को लेकर विरोध जताते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले को लव जिहाद से जोड़ा जा रहा था इसी बीच कोलगवां थाना पुलिस ने आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक आरोपी समीर खान फॉर्म हाउस पर सैक्स रैकेट भी चलाता था।

शहर की होर्डिंग्स में छपी तस्वीर
नाबालिग लड़की से ज्यादती करने वाला आरोपी समीर खान अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए राजनीति का सहारा लेता था शहर में कई जगहों पर लगे बैनर पोस्टरों में आरोपी समीर की कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें लगी अक्सर देखी जाती थीं। खबरें हैं कि आरोपी की पुलिस के कई अधिकारियों से भी गहरी जान पहचान और दोस्ती है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी आरोपी विक्ट्री साइन दिखा रहा था।

जांच के लिए SIT का गठन
सतना एसपी रियाज खान ने आरोपी समीर खान की गिरफ्तारी के बाद अब मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। सीएसपी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसआईटी पूरे मामले की जांच करेगी। मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने भी मामले में सीएम शिवराज से एसआईटी से जांच की मांग की थी। पुलिस को शक है कि आरोपी इससे पहले भी दुष्कर्म की वारदातों को अंजाम दे चुका है इसलिए पुलिस उसके मोबाइल की पिछले 5 साल की कॉल डिटेल खंगालने में जुट गई हैं। वहीं उसके फॉर्म हाउस और कैफे को भी सील कर दिया गया है।