टीम को कोई सफलता नहीं मिली
जीआरपी टीआई कटनी डीपी चढ़ार ने बताया, आरोपी की तस्दीक में जुटी टीम को कोई सफलता नहीं मिली है। इससे स्पष्ट है कि आरोपी ने जानबूझकर गलत पता लिखाया था। करेंसी पेपर की तरह दिख रहे कागजों के पैकेट को जांच के लिए होशंगाबाद पेपर सिक्योरिटी मिल भेजा जाएगा। बंडल में सेंट्रल ट्रेजरी की तरह पर्ची लगी है, साथ ही केंद्रीय सत्यमेव जयते की सील, सिंगनेचर ऑफ ट्रेजरी ऑफिसर व खजाने में इस्तेमाल करने के लिए जैसे वाक्य लिखे हुए हैं। इस आधार पर अब जीआरपी अब सेंट्रल ट्रेजरी से भी जानकारी जुटाएगी।