6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिरण का शिकार कर खाल निकाल रहे थे आरोपी, एक ग्रामीण ने दी वन विभाग को सूचना, फिर जानिए

एक आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, घटना वन परिक्षेत्र चुरहट के कठौतहा सर्किल अंतर्गत हनुमानगढ़ बीट के खैरा गांव की

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jun 30, 2018

deer hunting news in sidhi madhya pradesh

deer hunting news in sidhi madhya pradesh

सीधी। वन परिक्षेत्र चुरहट के कठौतहा सर्किल अंतर्गत हनुमानगढ़ बीट के खैरा गांव में सोन नदी के किनारे एक हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। बताया गया कि एक ग्रामीण की सूचना पर मौके पर पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य चार आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए। वन विभाग द्वारा आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

ये है मामला
घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे एक हिरण खैरा गांव में सोन नदी के किनारे विचरण कर रहा था। तभी गांव के कुछ कुत्ते हिरण का पीछा कर लिए। जान बचाकर हिरण सोन नदी की ओर भागने लगा। इसी दौरान सोन नदी के किनारे मौजूद चार-पांच लोगों ने लाठियों से हिरण पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने पीट-पीटकर हिरण को मौत के घाट उतार दिया। फिर सोन नदी के पास ही एक गहरी खाई में हिरण के शव को ले जाकर उसका खाल निकालने लगे।

मना करने के बाद भी नहीं मानें आरोपी
मौके पर मौजूद गांव के ही एक व्यक्ति ने हिरण का शिकार करने पर मना किया। फिर भी आरोपी नहीं माने और खाल निकालने लगे। शिकारियों से भयभीत ग्रामीण ने इसकी जानकारी डायल 100 पुलिस के साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंच गई। आरोपियों की घेराबंदी कर पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वन विभाग की टीम को देखते ही पांच की संख्या में मौजूद आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि एक आरोपी सरयू पिता शिवपाल कोल 65 वर्ष को पीछा कर पकड़ लिया गया।

हिरण का मांस बरामद
गिरफ्तार आरोपी सरयू कोल की निशानदेही पर मौके से हिरण का मांस व खाल बरामद हुई है। वन विभाग की टीम ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई में रामनरेश साकेत वन परिक्षेत्राधिकारी चुरहट, परिक्षेत्र सहायक सेमरिया शीवेंद्र सिंह, बुद्धसेन शर्मा, जीवेंद्र सिंह, बीट गार्ड रावेंद्र मिश्रा, सुदामा यादव सहित अन्य वन कर्मचारी शामिल रहे।