मेहंदी तो स्टाइलिश ही चलेगी
गणेश उत्सव के दौरान भी शहर की गर्ल्स और महिलाएं मेहंदी लगाना पसंद कर रही हैं। वे सभी अपने हाथों में एक से बढ़कर एक स्टाइलिश, डिजाइनर, अट्रैक्टिव मेहंदी लगाना पसंद कर रही हैं। यही नहीं, इन मेहंदी स्टाइल में ट्रेडिशनल बेलबूटे को स्टाइलिश ढंग से लगाया जा रहा है। मोरपंख, पक्षी, कलश, फ्लावर, मानव फिगर,अल्पना, चौक, रंगोली व गणेश प्रतिमा तक बनाई जा रही है, जो सभी को बेहद रास भी आ रही है।