27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिकित्सक ने बताए तंबाकू सेवन के खतरे

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यशाला

less than 1 minute read
Google source verification
Doctor told about the dangers of tobacco consumption

Doctor told about the dangers of tobacco consumption

सतना. पुलिस कंट्रोल रूम सिटी कोतवाली में शनिवार दोपहर राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ने पुलिस अधिकारियों सहित अन्य को तबांकू उत्पादों के सेवन से होने वाले खतरे बताए।

जिला नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रण डॉ. अफ सर अली ने कार्यशाला में तम्बाकू एवं तम्बाकू से बने अन्य उत्पादों के सेवन से होने वाले नुकसान, सावर्जनिक स्थानों बिक्री, उपयोग पर नियंत्रण करने प्रतिभागियों से चर्चा की। जिले में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद 2003, 4, 5, 6 (ए )6 (बी ) 7 का पालन सुनिश्चित करने के लिए धाराओं की जानकारी दी। उन्मुखीकरण कार्यशाला का संचालन विवेक त्रिपाठी जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक द्वारा किया गया।

प्रतिभागियों के रूप में पुलिस विभाग के उपनिरिक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, हेड कॉन्स्टेबल को तंबाकू नियंत्रण की जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान आरक्षक विजय सिंह भदौरिया ने किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करने की शपथ ली। जिला समन्वयक ने बतया, पुलिस कंट्रोल रुम सिटी कोतवाली में रविवार को भी सुबह 10:30 बजे से उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।