10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशहरे पर करें 7 अचूक उपाय, जो कभी नहीं हुए फेल, हर सुख आपके कदमों में होगा, धन की वर्षा होगी

दशहरे पर करें 7 अचूक उपाय, जो कभी नहीं हुए फेल, हर सुख आपके कदमों में होगा, धन की वर्षा होगी

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Oct 05, 2018

dussehra 2018 date in india

dussehra 2018 date in india

सतना। हिन्दू धर्म में दशहरे का पर्व गांव से लेकर शहर तक धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन अलग-अलग राज्यों में अचूक टोटके किए जाते है। आज हम सात ऐसे कार्य बता रहे है। यदि आप दशहरे के दिन करते है तो पूरे साल धन का लाभ प्राप्त होता है। दोस्तों दशहरे के दिन यह सात कार्य करें और पूरे साल घर में धन का लाभ पाएं। दशहरे को सर्व सिद्धी मुहूर्त के रूप में भी जाना जाता है। क्योंकि इसदिन मां दुर्गा पृथ्वी से अपने लोक के लिए प्रस्थान करती है।

इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का बध भी किया था। इतना ही नहीं नवरात्र के लिए कुवेर ने सर्वण की वर्षाकर धरती वालों को धन धान्य से खुशहाल बनाया था। इसीलिए दशहरे के दिन पूरे साल को धन धान्य से परिपूर्ण बनाने के लिए कुछ आसान उपायों को लोग सदियों से करते आ रहे है। इस दशहरे पर आप भी इन उपायों को आजमा कर अपनी जिंदगी को खुशहाल बना सकते है। साथ ही धन धान्य से अपने घर में खुशियां भर सकते है। तो आइये जानते है वो सात कार्य।

ये हैं सात अचूक उपाय
1. दशहरे के दिन समी के वृक्ष की पूजा करें। अगर संभव हो सके तो समी का पेड़ भी लगाएं और नियमित दीप जलाएं। दशहरे के दिन कुवेर ने राजा रघु को सर्वण मुद्रा देने के लिए समी के वृक्ष का उपयोग किया था। फिर इस पत्ते को सोना बना दिया था। तभी से समी को सोना देने वाला पेड़ कहा जाता है।

2. दशहरे के लिए नीलकंड पक्षी का दर्शन बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि अगर यह पक्षी इसदिन दिख जाए तो आपका पूरा जीवन खुशहाल हो सकता है।

3. दशहरे के दिन अगर रावण दहन के बाद बची हुई लकडिय़ां मिल जाएं तो उसे घर लाकर सुरक्षित रख देना चाहिए। इससे कभी घर में नकारात्मक शक्तिायां प्रवेश नहीं करती है।

4. दशहरे के लिए लाल रंग के कपड़े व रूमाल से मां दुर्गा के चरणों को पोछकर उसे तिजोरी या अलमारी में रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है।

5. दशहरे के दिन मां देवी यात्रा करती है इसलिए इसदिन की यात्रा शुभ होती है। हो सके तो इसदिन जरूर यात्रा करें। भले ही ये यात्रा क्यों छोटी न हो। इससे आपकी यात्रा में आने वाली सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती है। जिन लोगों को विदेश यात्रा में जाना है वो ये उपाय जरूर आजमा सकते है।

6. दशहरे के दिन सिर पर जयंती रखें और ऊं जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालनी, दुर्गा छमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमस्तुते, मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आरोग्य शुख की प्राप्ती होती है। यानी की व्यक्ति जीवन में कभी भी रोगाणु ग्रस्त नहीं होता है।

7. जयंती को तिजोरी या आलमारी में रखने से धन धान्य की प्राप्ती और बरकत होती है। हरदम घर खुशियों से भरा रहता है।