9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दमकल कर्मियों पर हमला करने वाला गिरफ्तार

दमकल व एफआरवी स्टॉफ के साथ हुई थी मारपीट, अमरपाटन थाना पुलिस की कार्रवाही

less than 1 minute read
Google source verification
Fire brigade personnel arrested

Fire brigade personnel arrested

सतना. अमरपाटन थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव से लगे खेतों में एक साल पहले आग लगने के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने दमकल व एफआरवी स्टॉफ पर हमला करते हुए वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसी मामले में मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले इसी मामले के चार आरोपियों को पुलिस ने 22 मई को गिरफ्तार किया था। टीआइ राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा के साथ एसआइ अजय शुक्ला, दशरथ सिंह, आरक्षक राजभान, दिनेश पनिका ने आरोपी विकास पाण्डेय पुत्र विनीत पाण्डेय (28) निवासी मढ़ी को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2018 को मढ़ी गांव से लगे खेतों की फसल में आग लग गई थी। खबर मिलने पर एफआरवी चालक इंद्र सेन पटेल के साथ आरक्षक अनिल सिंह और राजभान सिंह घटना स्थल पर पहुंचे थे। इसके बाद दमकल में सवार चालक सुरेन्द्र द्विवेदी और फायर मेन विजय गौतम मढ़ी गांव पहुंचे। दमकल को भीड़ ने उसे रोकते हुए दोनों शासकीय कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इसके बाद एफआरवी वाहन को भी धकेल कर नाले में गिरा दिया। थाना को सूचना मिली तो पुलिस बल मौके पर रवाना हुआ और हालात पर काबू पाने के प्रयास शुरू हुए। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 341, 342, 294, 323, 506, 147, 353, 332, 336, 427 के तहत अपराध कायम किया गया था। आरोपी संदीप उर्फ दादू सिंह, मनोज चतुर्वेदी उर्फ गोलू, रामभुवन पटेल, अज्जू कोल को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।