27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विश्वासराव सब्जी मंडी में दबिश, जानिए कैसे पकाया जा रहा था केला

सड़े पपीते बेचते और चाइनीज पुडि़या से केले पकाते मिला सब्जी विक्रेता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 2 Sep 2018, 2:44 PM IST

food and drug administration actions in satna vishwasrao mandi

food and drug administration actions in satna vishwasrao mandi

सतना। खाद्य प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने विश्वासराव सब्जी मंडी में औचक दबिश दी। टीम के निरीक्षण में रोचक खुलासा हुआ। सब्जी और फलों के थोक विक्रेता चाइनीज पुडिया नामक केमिकल से केले पका रहे थे। वहीं दूसरा विक्रेता गंदगी के बीच सड़े-गले पपीतों की बिक्री कर रहा था। टीम ने बड़ी मात्रा में सड़े-गले फल नष्ट कराए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह ने बताया, कलेक्टर मुकेश शुक्ला के निर्देश पर मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य प्रशासन और ननि का शनिवार को भी अभियान जारी रहा। टीम ने विश्वासराव सब्जी मंडी स्थित फल और सब्जी के थोक विक्रेताओं की दुकानों पर दबिश दी।

लिए सैंपल
टीम सबसे पहले शिव सब्जी भंडार, विश्वासराव सब्जी मंडी पहुंची, जहां संचालक शिव करण कछवाहा चाइनीज पुडि़या से केले पका रहा था। टीम ने आशंका होने केले सहित चाइनीज पुडि़या के सैंपल लिए।टीम राजकुमार कछवाहा फल-सब्जी थोक विक्रेता के दुकान पहुंची। जहां गंदगी के बीच फलों की बिक्री की जा रही थी। इसके अलावा विक्रेता की ओर से सडे़-गले फल भी बेचे जा रहे थे। टीम ने बड़ी मात्रा में सड़े-गले फल नष्ट कराए। व्यापारियों को स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले रसायन से फलों को नहीं पकाने की समझाइश भी दी।

पंतजलि स्टोर से लिया आटे का सैंपल
खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में सुमित बाजार के सामने स्थित मोदी टॉवर से संचालित श्रीराम स्टोर में दबिश दी गयी। शहर के एक उपभोक्ता के द्वारा स्टोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी थी कि संचालक द्वारा गड़बड़ आटे की बिक्री की जा रही है। टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पंतजलि कंपनी के पैक्ड आटे का सैंपल लिया। सभी सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजे गए।

फल पकाने का प्लांट फिर भी दुकानों में
फलों को पकाने के लिए शहर में इंडस्ट्रियल एरिया, रीवा रोड, पतेरी में प्लाण्ट स्थापित किए गए हैं। जहां पर मैकेनाइज्ड गैस से फलों को पकाया जाता है। जो कि लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेेकिन कुछ विक्रेताओं द्वारा अधिक लाभ कमाने के चक्कर में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। सेहत को नुकसान पहुचाने वाले खतरनाक केमिकल से फल पकाए जा रहे हैं।

इधर कार्रवाई का विरोध
विंध्य फल-सब्जी विक्रेता संघ के तत्वावधान में फल व्यापारियों ने कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि शासकीय अधिकारी प्रताडि़त कर रहे हैं। जानबूझकर ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। बताया गया है कि व्यापारियों ने दो ज्ञापन सौंपे हैं। एक ज्ञापन में नई फल-सब्जी मंडी की योजना के क्रियान्वयन के संबंध में प्रशासन से मार्गदर्शन मांगा गया है, वहीं दूसरे ज्ञापन में खाद्य एवं औषधि विभाग के विहित अधिकारी ओमनारायण सिंह, एसडीएम की कार्रवाई के खिलाफ शिकायत की है।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग