11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: चार पहिया वाहन पलटने से चार लोगों की मौत

जिले के सलेहा थाना क्षेत्र के चांपा मोड के पास हुआ भीषण सड़क हादसा

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

May 16, 2018

four wheeler overturned four died on Spot in Panna

four wheeler overturned four died on Spot in Panna

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई है। बताया गया कि शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पौसी से सेकंड मैरिज कराकर चार पहिया वाहन वापस कौसी लौट रहा था। जैसे ही चार पहिया वाहन सलेहा थाना क्षेत्र के कल्दा मोड़ के पास पहुंची तो अचानक वाहन का एक्सल टूटकर वाहन से अलग हो गया। इससे तेज वाहन अनियंत्रित होकर पलट या। हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई।

जबकि एक युवक ने सलेहा से जिला अस्पताल ले जाते समय दम रास्ते में तोड़ दिया है। वहीं एक अन्य की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। भीषण दुर्घटना में अभी तक कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है और 22 लोग घायल हैं। घायलों को सलेहा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से दो घायलों को पन्ना जिला अस्पताल से रीवा मेडिकल कॉलेेज के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये है मामला
जानकारी के अनुसार आदिवासी परिवार के लोग ग्राम पौसी से बहू का दुरागवन कराने के लिये ग्राम कल्दा आए हुए थे। कार्यक्रम होने के बाद वे वाहन क्रमांक एमपी 21 जी 2088 से वापस ग्राम पौसी जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन का एक्सल टूटकर वाहन से अलग हो गया। जिससे भीषण हादसा हो गया। हादसे में गुल्लन पिता ममन आदिवासी (40), भैयाला पिता करोडी आदिवासी (60), पचैला पिता नृपत आदिवासी (75) और नरेश पिता लालमन आदिवासी (30) सभी निवासी पौसी थाना शाहनगर की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में अभी तक कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है और 22 लोग घायल हैं। जबकि गंभीर रूप से दो घायलों को पन्ना जिला अस्पताल से रीवा मेडिकल कॉलेेज के लिए रेफर कर दिया गया है। दोनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।