31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान राम की प्रतिज्ञा वाला पहाड़ बेच रही है सरकार, गर्माई सियासत

जिस सिद्धा पहाड़ पर खड़े होकर प्रभु श्री राम ने इस पृथ्वी को राक्षसों से मुक्त करने की प्रतिज्ञा ली थी, सरकार ऐसे पूजनीय और पुरातात्विक महत्व वाले पहाड़ को बेचने यानी खानन करने की अनुमति दे रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 31 Aug 2022, 9:56 AM IST

News

भगवान राम की प्रतिज्ञा वाला पहाड़ बेच रही है सरकार, गर्माई सियासत

सतना. भगवान राम के वनगमन पथ पर स्थित मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित सिद्धा पहाड़ को खोदने की प्रशासकीय अनुमति होने जा रही है। आस्था के केंद्र इस पहाड़ परजिले के खनन कारोबारियों को खनन करने की अनुमति देने मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लोक सुनवाई करने का निर्णय लिया गया है। इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरकार को घेरा है। कांग्रेस का आरोप है कि, जिस सिद्धा पहाड़ पर खड़े होकर प्रभु श्री राम ने इस पृथ्वी को राक्षसों से मुक्त करने की प्रतिज्ञा ली थी, सरकार ऐसे पूजनीय और पुरातात्विक महत्व वाले पहाड़ को बेचने यानी खानन करने की अनुमति दे रही है।

आपको बता दें कि, रामचरित मानस और वाल्मीकि रामायण में स्पष्ट तौर पर उल्लेख है कि ये पहाड़ राक्षसों द्वारा ऋषि मुनियों को मारने के बाद उनके अस्थि समूह के ढेर से बना है लेकिन, सरकार यहां बाक्साइट, लेटराइट खनन के लिए अनुमति हिन्दू आस्था पर चोट की तरह गूंज सकती है। इसके लिए 30 सितंबर को जिले के सिद्धा गांव जो पहाड़ के नाम पर है, लोक सुनवाई की जाने वाली है।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने बस में लगा दी आग


श्री रामचरितमानस में ऐसे आता है जिक्र

श्री रामचरितमानस की चौपाई में सिद्धा पहाड़ का जिक्र देखने को मिला है। राक्षसों द्वारा ऋषि मुनियों को मारकर उनकी अस्थियों से बनाए गए इस पहाड़ पर ही खड़े होकर श्री राम ने राक्षसों को नष्ट करने की प्रतिज्ञा लेते हुए कहा था कि, 'निसिचर हीन करउँ महि भुज उठाइ पन कीन्ह।' (भावार्थ : श्री रामजी ने भुजा उठाकर प्रण लिया था कि, मैं पृथ्वी को राक्षसों से रहित कर दूंगा।)


पहले भी सरकार कर चुकी है पहाड़ बेचने की कोशिश

एक दशक पहले 2011-12 में भी सरकार ने इसकी कोशिश की थी लेकिन तब स्थानीय विरोध के चलते कार्यवाही रुक गई थी और तबके सतना कलेक्टर ने उस इलाके को खनन मुक्त घोषित कर दिया था। अब पर्यावरणीय स्वीकृति के नाम पर एक बार फिर कार्रवाई शुरू हुई है।

कोबरा सांप ने उगले अंडे, हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने