10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भ्रष्टाचार का आरोपी जीआरपी आरक्षक बर्खास्त

जबलपुर से भेजा गया था सतना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 2 Jul 2021, 1:04 AM IST

police_1.jpg

up police

सतना. राजकीय रेल पुलिस के उप थाना सतना में पदस्थ एक आरक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी हुआ है। आरक्षक पर अपने ही सहकर्मियों से रकम वसूलने को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। जिसकी विभागीय जांच चल रही थी।
पता चला है कि कुछ महीने पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में पदस्थ आरक्षक देवेन्द्र कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सहकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए आरक्षक का तबादला जबलपुर से सतना कर दिया और पुलिस अधीक्षक रेल ने विभागीय जांच के आदेश कर दिए थे। इस मामले में जीआरपी के ही कर्मचारियों का आरोप था कि आरक्षक वेतन और अन्य भत्तों के लिए अवैध वसूली करता है। जांच के दौरान आरोप प्रमाणि पाए जाने के अब आरक्षक को कठोर दण्ड देते हुए उसे सेवा से बर्खास्त किया गया है। बर्खास्तगी का आदेश सतना आते ही आरोपी आरक्षक को कार्य मुक्त कर दिया गया।
वर्जन...
अपने ही सहकर्मियों से पैसा लेते हुए भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच चल रही थी। आरोप प्रमाणित पाए जाने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।
- सुनील कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक रेल, जबलपुर