
Thief kept searching for money in the bank for eight minutes
सतना. पुलिस गस्त और बैंक के बगल में गार्ड की तैनाती के बावजूद एक बेखौफ चोर ने बैेंक के ताले काट दिए। आठ मिनट तक बैंक के अंदर रकम खोजता रहा चोर और जब करंसी चेस्ट को उसने खोलने की कोशिश की तो सिक्योरिटी अलार्म बज पड़ा। एेसे में नकाबपोश चोर खुद को बचाते हुए गिरते पड़ते दीवार कूद भाग निकला।
पता चला है कि रामनगर स्थित एसबीआइ में यह घटना हुई है। सूचना मिलने के बद पुलिस ने मौका मुआयना किया है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए हैं। बैंक प्रबंधन का कहना है कि उनके यहां सब सुरक्षित है, चोरी कुछ नहीं हुआ।
पुलिस के जाते ही काटे ताले
पता चला है कि कस्बा गस्त के दौरान पुलिस टीम ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे बैंक और एटीएम को चेक किया। एटीएम में मौजूद गार्ड से पूछताछ की और फिर पुलिस राउण्ड पर रवाना हो गई। एटीएम गार्ड ने भी शटर गिराया और अंदर जाकर सो गया। इसके कुछ मिनट बाद ही चोर ने बैंक के चैनल गेट में लगे दो ताले काट दिए और अंदर दाखिल हो गया।
बिखरा दिए कांउटर से दस्तावेज
बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला है कि रात 2.38 बजे नकाबपोश चोर बैंक के अंदर पहुंचा। उसने पहले बैंक कैशियर श्रीकांत मनु के काउंटर की तलाशी ली। यहां के दस्तावेज बिखरा दिए। फिर करंसी चेस्ट तक पहुंचा। जहां रॉड वाला गेट खोलते ही सिक्योरिटी अलार्म बजने लगा। अलार्म का शोर सुनकर चोर 2.46 बजे रात बैंक से बाहर निकला। वह एक बार गिरा और फिर अपनी बोरी लेकर दीवार कूद भाग निकला।
आरोपी की तलाश में पुलिस
नकाबपोश आरोपी की तस्वीर निकालने के बाद पुलिस अब उसकी पहचान में जुटी है। संदेह है कि बैंक के अंदर दाखिल हुए आरोपी के साथ उसका कोई साथी भी रहा होगा। इलाके के संदेहियों से पूछताछ करते हुए आस पास क सीसीटीवी से पुलिस सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।
Updated on:
02 Jul 2021 12:26 am
Published on:
02 Jul 2021 12:26 am
