29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग ने चेताया, 29-30-31 जुलाई को ‘धमाकेदार बारिश’ की चेतावनी

MP Weather: मौसम विभाग ने ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, निवाड़ी और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 28 Jul 2025, 4:53 PM IST

फोटो सोर्स: पत्रिका

फोटो सोर्स: पत्रिका

MP Weather: मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना है। सतना जिले में आगामी दो दिन यानी 28 व 29 जुलाई के लिए यलो अलर्ट जारी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तेज बारिश से जुलाई की विदाई होगी। साथ ही अगस्त की शुरुआत में बारिश होती रहेगी। प्रदेश के लो प्रेशर एरिया में दो मानसून ट्रफ और दो साइक्लोनिक सुर्कुलेशन की वजह से अगले 3 दिनों तक तेज वर्षा का अनुमान है। शनिवार को मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश वाले शहरों में सतना का चौथा स्थान रहा।

नगरीय क्षेत्र में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 50.1 मिलीमीटर यानी दो इंच बारिश दर्ज की गई है। इस सीजन में कुल 786.7 मिमी (31 इंच) वर्षा हो चुकी है। नमी के मौसम में भी दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.5 डिग्री रहा है। इस दिन आद्रता 92/78 के बीच रही है।

सतना: 631.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

1 जून से 27 जुलाई तक 631.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। रघुराजनगर तहसील में 786.7 मिमी, सोहावल में 563.7 मिमी, बरौंधा में 739.8 मिमी बिरसिंहपुर में 536.4 मिमी, रामपुर बाघेलान में 547.3 मिमी, नागौद में 785.3 मिमी, जसो में 300 मिमी एवं उचेहरा में 790.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मिमी है।

मैहर: अब तक 677 मिमी औसत बारिश

मैहर जिले में 1 जून से 27 जुलाई तक 677 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अमरपाटन तहसील में 713 मिमी, मैहर में 606.4 मिमी एवं रामनगर में 711.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 919.7 मिमी है। गत वर्ष इस अवधि में 385.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

-ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, निवाड़ी और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया गया है।

-नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, खंडवा, हरदा, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और छतरपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

-भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, इंदौर, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर और नीमच में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।