4- कैसे बनाए रंगोली
अगर आपको रंगोली बनाना है और घर में कलर नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद आटा, हल्दी, महावर और होली के बचे गुलाल या फिर कश्मीरी मिर्च ले। इसके बाद चॉक से रंगोली बनाएं। जिस तरह की आप बनाना चाहते है। इनमें खुद के बनाए हुए रंग भर दें। अब आपकी रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी।