27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्रीय गृहमंत्री पहुंचे सतना, कुछ ही देर में ठाकुर रणमत सिंह की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

केन्द्रीय गृहमंत्री पहुंचे सतना, कुछ ही देर में ठाकुर रणमत सिंह की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 20 May 2018, 12:46 PM IST

home minister lands satna to inaugurate martyr statue in kothi

home minister lands satna to inaugurate martyr statue in kothi

सतना। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार की सुबह करीब 11.52 बजे सतना पहुंच गए है। बताया गया कि दिल्ली से सरकारी बीमान पर सवार होकर खजुराहो पहुंचे। इसके बाद बीएसएफ के चौपर से सतना हवाई पट्टी में 10 मिनट रुकने के बाद कोठी के लिए रवाना होगए। जहां कुछ ही देर बाद कोठी में वीर योद्धा व क्रांतिकारी ठाकुर रणमत सिंह की मूर्ति का अनावरण करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री की अगवानी करने के लिए सतना हवाई पट्टी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री वीडी शर्मा, सांसद गणेश सिंह सहित सतना बीजेपी के विधायक और अन्य नेताओं मौजूद रहे।

एनएसजी ने संभाला मोर्चा
गृहमंत्री की सुरक्षा की दृष्टि से एनएसजी की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। एनएसजी के अफसरों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उसके बाद अपने अनुसार चिह्नित स्थानों को सुरक्षा के दायरे में लिया। बताया जा रहा कि करीब 56 प्वॉइंट पर नजर रखी जाएगी। साथ ही सतना से लेकर कोठी कार्यक्रम स्थल तक 200 पुलिसकर्मी भी तैनात होंगे।

तैयारियां अंतिम चरण में
शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सभास्थल पर डोम, टेंट, बैरिकेडिंग, पार्किंग सहित अन्य काम पूरा कर लिया गया है। अस्थाई हेलीपैड का काम भी पूरा किया जा चुका है। सासंद, कलेक्टर मुकेश शुक्ला, एसपी राजेश ङ्क्षहगणकर ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। सबसे ज्यादा चिंता पार्किंग को लेकर थी। कारण था कि कार्यक्रम स्थल के बगल से स्टेट हाइवे गुजर रहा है, जिसे बाधित नहीं किया जा सकता। गृहमंत्री के काफिले को सुरक्षित पहुंचाना व पार्किंग को दुरुस्त रखना चुनौती था।

स्टेडियम में होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम कोठी स्थित रणमत सिंह स्टेडियम में होगा। जिलेभर से कार्यकर्ता व ग्रामीण पहुंचेंगे। सांसद गणेश सिंह ने बताया कि जिले के लिए ऐतिहासिक समय है। गृहक्षेत्र में ठाकुर रणमत सिंह की प्रतिमा स्थापित हो रही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

home minister lands satna to inaugurate martyr statue in kothi IMAGE CREDIT: patrika

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग