1. ऐसे करें मां की आराधना
शुक्रवार के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठें। इसके बाद दैनिक क्रिया से निवृत होकर स्नान करें। फिर मां देवी लक्ष्मी की पूजा शुरू करें। पूजा वाले स्थान पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करने के बाद घी का दीपक जलाएं। 108 बार लक्ष्मी मंत्र, ऊॅ श्रीं श्रीये नम: का जाप करें। ध्यान रखें कि लक्ष्मी मंत्र का जाप करते समय आपका ध्यान पूजा पर ही क्रेंद्रित रहे। जप पूरा होने के बाद मां को मिश्री और खीर सहित मीठे पकवान का भोग लगाएं। फिर बाद में 7 वर्ष से कम आयु की कन्याओं को भोज कराए। ऐसी विधि लगातार तीन शुक्रवार को अपनाएं मां लक्ष्मी दरिद्रता दूर कर देगी।