28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्य प्रदेश: जिला प्रशासन उठा रहा जन आशीर्वाद यात्रा का खर्चा, जानिए कैसे खुली पोल

नगर परिषद रामनगर के सीएमओ ने कलेक्टर से मांगा व्यय का अनुमोदन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 20 Aug 2018, 1:32 PM IST

Jan Ashirwad Yatra: Madhya Pradesh CM shivraj singh big news in hindi

Jan Ashirwad Yatra: Madhya Pradesh CM shivraj singh big news in hindi

रमाशंकर शर्मा @ सतना। मुख्यमंत्री की जन-आशीर्वाद यात्रा का अधिकांश खर्चा जिला प्रशासन उठा रहा है। इसका खुलासा हाल ही में नगर परिषद रामनगर के सीएमओ द्वारा कलेक्टर को लिखे पत्र से हुआ है। सीएमओ ब्रह्मानंद शुक्ला ने 13 अगस्त को पत्र क्रमांक 677/नपं/लेखा/ 2018 के माध्यम से कलेक्टर मुकेश शुक्ला को देयक का ब्यौरा भेजा है।

पंडाल व्यवस्था में लगभग 7 लाख रुपए सरकारी मद से व्यय

उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री जन-आशीर्वाद यात्रा में टेंट और पंडाल व्यवस्था में लगभग 7 लाख रुपए सरकारी मद से व्यय किए गए। इस भुगतान को स्वीकृति प्रदान की जाए। सीएमओ ने लिखा है कि जन-आशीर्वाद यात्रा के लिए माधव डेकोरेशन टेंट हाउस रामनगर का देयक 98,400 रुपए है।

संबंधित अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है

संदीप सिंह प्रबंधक सतना टेंट हाउस का देयक 5,96,650 रुपए है। कुल मिलाकर रामनगर में इस आयोजन में टेंट-पंडाल में 6,95,050 रुपए खर्च हुए। इस व्यय का अनुमोदन किया जाए। मामले में संबंधित अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।

भाजपा ने बताया था पार्टी कार्यक्रम
मुख्यमंत्री की जन-आशीर्वाद यात्रा को भाजपा ने पार्टी कार्यक्रम घोषित किया था। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रचारित भी ऐसे ही किया था कि इसमें कोई शासकीय व्यय नहीं किया जा रहा। न ही कोई सरकारी अमला शामिल है। कानून व्यवस्था और सीएम सिक्योरिटी के लिए ही सरकारी अमले का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन पत्रिका के हाथ लगे दस्तावेज से खुलासा हो गया कि यात्रा पूरी तरह से सरकारी खर्च पर हो रही थी। इधर, अब मामले के खुलासा हो जाने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे है। जबकि भाजपा के पदाधिकारी सीना तानकर पार्टी का कार्यक्रम बता रहे है।

यह पूरी तरह से पार्टी का कार्यक्रम
जिले के सभी कार्यक्रम भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने मिलजुल कर आयोजित किए हैं। यह पूरी तरह से पार्टी का कार्यक्रम था। इसमें कोई शासकीय व्यय नहीं हुआ। जो भी भुगतान हुआ वह पार्टी ने किया है।
-नरेन्द्र त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग