
JE attacked the attacker
सतना. विद्युत बिल ज्यादा आने पर अमरपाटन के विद्युत वितरण केन्द्र में हंगाम करते हुए जेइ पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाही के बाद मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया है।
पुलिस के अनुसार, विद्युत मण्डल के जेइ शिवानंद मिश्रा पुत्र हरपाल मिश्रा (54) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 मई की दोपहर 12.40 बजे कार्यालय में सभी कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। तभी आरोपी सुखेन्द्र साकेत पुत्र भगवानदास साकेत निवासी पड़क्का नादन टोला ने पहुंचा और बिल ज्यादा आने पर हंगाम करने लगा। उसे समझाया तो वह मारपीट करने लगा। उसने टेबल पर रखा पेपर वेट उठाकर मारते हुए टेबल का कांच तोड़ दिया। इसके बाद कांच के टुकड़ों से वहां मौजूद लोगों का जख्मी कर दिया। कई सरकारी दस्तावेज भी आरोपी ने फाड़ दिए। इसके बाद वह धमकी देते हुए कार्यालय परिसर से भाग निकला। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 353, 186, 332, 294, 506, 427 के तहत अपराध कायम किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसका नाम सचिन साकेत पुत्र भगवानदीन बताया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दिया।
Published on:
28 May 2019 11:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
