तांत्रिकों के यहां डूढ रही थी पुलिस
एसपी रियाज इकबाल के निर्देश पर टीआइ थाना सिवल लाइन अर्चना द्विवेदी ने पुलिस दार्शनिक स्थलों व तांत्रिकों के यहां पुलिस टीमें रवाना की थी। इधर पुलिस अधिकारियों ने मजिस्ट्रेट के घर, परिवार और रिश्तेदारों से पूछताछ करते हुए सुराग जुटाने की भी कोशिश की थी। जानकारी मिली है कि पुलिस की अलग अलग टीम मैहर, चित्रकूट भेजी गई हैं। इसके साथ ही उन तांत्रिक व झाडफ़ूक करने वालों के यहां पुलिस भेजी जा रही है, जिनके यहां कभी मजिस्ट्रेट गए थे।