10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम का कोल्डवार: हाड़ कंपा रही पूस की ठंड

बादल छटते ही असर दिखाने लगी ठंड

less than 1 minute read
Google source verification
weather.jpg

Koldwar tempestas in satna

सतना. आसमान से बादल छटते ही ठंड अपना असर दिखाने लगी है। पूस लगने ही ठंड अपना असर दिखाने लगी है। पूरा जिला सर्दी से कांप रहा है। दिन हो या रात लोगों को जमा देने वाली सर्दी का सामना पड़ रहा है। गुरुवार की सुबह लोगों को जमा देने वाली सर्दी का सामना करना पड़ा। दिन चढऩे के साथ धूप निखरी तो ठंड से कुछ राहत मिली,लेनिक दिन में चली बर्फीली हवाओं के कारण धूप भी गलन से राहत नहीं दे पाई। शाम होते ही एक बार फिर कड़के की ठंड ने जकड़ लिया। रात में सर्द हवाएं चलने से लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है शुक्रवार की सुबह न्यूनत तापमान 6 डिग्री तक लुढक सकता है। इसे दिन में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल लोगों को ठंड के कोल्डवार से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं हैं।

यूं लुढ़का तापमान का पारा
दिन तापमान

14 दिसंबर 15.8
15 दिसंबर 16.5

16 दिसंबर 13.1
17दिसंबर 10.8

18 दिसंबर 9.2