
majhgawan school issue write letter to satna Collector with blood
सतना। मझगवां स्थित कन्या हाईस्कूल का अतिक्रमण हटाने का मामला गरमाता जा रहा है। स्कूली छात्राओं द्वारा धरने के दौरान अपर कलेक्टर के निर्देश के बाद एसडीएम और तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण हटाने में कोई रुचि नहीं ली जा रही है।
इसको लेकर स्थानीय जनों में आक्रोश पनपता जा रहा है। उधर इस मामले में एनएसयूआई जिला महासचिव मोतीमन गौतम को स्थानीय पुलिस ने थाने में बैठा लिया है। उसने खून से खत लिख कर अतिक्रमण न हटाए जाने पर 4 फरवरी को आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।
छात्राओं के साथ छींटाकशी
दरअसल, कन्या हाईस्कूल मझगवां की शासकीय जमीन में दो दर्जन लोगों द्वारा अतिक्रमण कर रखा गया है। अतिक्रमण की आड़ में आए दिन असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय की छात्राओं के साथ छींटाकशी की जाती है। इससे परेशान होकर विगत दिवस छात्राओं ने स्कूल गेट में गांधीगिरी दिखाते हुए अनशन प्रारंभ कर दिया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर जेपी धुर्वे मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने दो दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने के निर्देश स्थानीय राजस्व अधिकारियों को दिए थे।
कलेक्टर को खून से पत्र
लेकिन एसडीएम और तहसीलदार द्वारा यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की जा सकी है। उधर इस मामले में अब एनएसयूआई भी कूद गई है। शुक्रवार को एनएसयूआई के जिला महासचिव ने कलेक्टर को खून से पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि अपर कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी ३१ जनवरी तक कन्या हाईस्कूल का अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
पुलिस महकमे में हड़कम्प
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के अन्दर अतिक्रमण नहीं हटता है तो स्कूल की बहनों के लिये 4 फरवरी को स्कूल गेट के सामने आत्मदाह करूंगा। इस पत्र के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में मझगवां टीआई ने मोतीमन को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए थाने में सुरक्षित बैठा लिया है।
युकां ने दी घेराव की चेतावनी
मामले में युकां भी मैदान में आ गई है। कन्या हाइस्कूल की परेशान छात्राओं को न्याय दिलाने के लिए युकां ३ फरवरी को एसडीएम कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की है। युकां चित्रकूट विस अध्यक्ष बद्री पाण्डेय ने कहा है कि न्याय के लिए वे अपने साथियों के साथ एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। ठोस निर्णय होने तक उनका धरना अब जारी रहेगा।
Published on:
03 Feb 2018 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
