27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतना
MP: गोहत्या का शक, रियाज की पीट-पीटकर हत्या, कुछ दूरी पर मिले मृत गौवंश
Play video

MP: गोहत्या का शक, रियाज की पीट-पीटकर हत्या, कुछ दूरी पर मिले मृत गौवंश

MP: गोहत्या का शक, रियाज की पीट-पीटकर हत्या, कुछ दूरी पर मिले मृत गौवंश
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 19 May 2018, 2:30 PM IST

सतना. मध्यप्रदेश के सतना जिले में गुरुवार आधी रात गोहत्या के संदेह में ग्रामीणों ने उसी गांव के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी, वहीं एक अन्य युवक गंभीर है। पिटाई के बाद गांव वाले दोनों को सडक़ किनारे पटक गए। पुलिस के पहुंचने तक 45 वर्षीय रियाज उर्फ राका मृत पाया गया। घायल शकील (33) को जबलपुर में भर्ती कराया गया है, वह फिलहाल कोमा में है। पुलिस ने इन्हीं दोनों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। मामला जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के अमगार गांव का है।