
MP election 2018: 607 polling centers critical in Satna district
सतना। जिले के क्रिटिकल और वल्नरेबल मतदान केंद्रों का निर्धारण हो गया है। 607 मतदान केंद्र क्रिटिकल निर्धारित किए गए हैं। 175 केंद्रों को वल्नरेबल माना गया है। क्रिटिकल केन्द्रों में से 191 केंद्र ऐसे चिह्नित किए गए हैं जहां मतदान दिवस को सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। सर्वाधिक क्रिटिकल मतदान केंद्र अमरपाटन में 45 फीसदी हैं। हालांकि अभी यह अनंतिम आंकड़े हैं। इनमें अभी संशोधन संभावित है।
सबसे शांत नागौद
जिस तरीके से विधानसभावार क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निर्धारण किया गया है उसके अनुसार सबसे शांतिपूर्ण मतदान केंद्रों की संख्या नागौद में है। यहां महज 18 फीसदी मतदान केंद्र क्रिटिकल हैं। अन्य विधानसभाओं में क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का प्रतिशत देखें तो चित्रकूट में 29, रैगांव में 21, सतना में 35, मैहर में 35, अमरपाटन में 45 तथा रामपुर बाघेलान में 30 फीसदी केंद्र शामिल हैं।
इतने केंद्रों में सीसीटीवी
मतदान दिवस में 191 केंद्रों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसमें चित्रकूट में 24, रैगांव में 10, सतना में 45, नागौद में 8, मैहर में 63, अमरपाटन में 18 तथा रामपुर बाघेलान में 23 मतदान केंद्रों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। 215 मतदान केन्द्रों में वीडियोग्राफी की जाएगी। इनमें चित्रकू ट में 25, रैगांव में 18, सतना में 28, नागौद में 14, मैहर में 12, अमरपाटन में 80 तथा रामपुर बाघेलान के 38 मतदान केन्द्रों में वीडियोग्राफी होगी।
वल्नरेबल-क्रिटिकल केन्द्र
आयोग की नजर में वल्नरेबल मतदान केन्द्र वह होते हैं जहां किसी के प्रभाव में आकर किसी के पक्ष में अत्यधिक या कम वोटिंग होती है। इसके प्रभाव में कम या ज्यादा वोटिंग होती है वह व्यक्ति वल्नरेबल व्यक्ति तथा जिस जगह के लोग प्रभावित होते हैं, वह वल्नरेबल बस्ती कहलाती है। इससे जुड़े मतदान केन्द्र वल्नरेबल मतदान केन्द्र होते हैं। वल्नरेबल व्यक्तियों में दबंग, गुंडा, धार्मिक व्यक्ति, अपराधी आदि होते हैं जो मतदान को प्रभावित कर सकते हैं। इसी तरह से क्रिटिकल मतदान केन्द्र वो होते हैं, जहां स्थितियां संवेदनशील होती है।
195 केंद्रों में मतदान का लाइव प्रसारण
आयोग के निर्देशानुसार जिले के 195 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी। यहां होने वाले मतदान का लाइव प्रसारण आयोग की वेबसाइट में किया जाएगा। वेबकास्टिंग क्रिटिकल मतदान केन्द्रों में ही होगी। वेबकास्टिंग के लिए अभी जो मतदान केन्द्र चिह्नित किए गए हैं उनमें चित्रकूट में 27, रैगांव में 22, सतना में 30, नागौद में 27, मैहर में 30, अमरपाटन में 28 तथा रामपुर बाघेलान में 31 मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग होगी।
जिले मतदान केंद्रों का निर्धारण
- विधानसभा कुल केन्द्र क्रिटिकल वल्नरेबल
- चित्रकूट 258 76 6
- रैगांव 264 55 58
- सतना 293 103 30
- नागौद 278 50 21
- मैहर 297 105 27
- अमरपाटन 278 126 6
- रामपुर बाघेलान 310 92 27
- कुल 1978 607 175
Published on:
16 Oct 2018 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
