सतना। प्रदेश के सियासी रण में बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर विंध्य में अपनी चाल तेज कर दी। कांग्रेस और भाजपा जहां दावेदारों पर चिंतन करने में जुटी है, वहीं बसपा वोटरों को साधने में जुटती नजर आ रही है। अब तक सतना से पांच सीट पर, रीवा से सात, सीधी और पन्ना से एक-एक और सिंगरौली से तीनों सीटों पर बसपा के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।