रीवा। सवर्ण समाज पार्टी ने रीवा जिले की चार विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण तिवारी मऊगंज विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से राजेश तिवारी, त्योंथर से इन्द्रनाथ तिवारी, मनगवां से महेन्द्र दाहिया एवं गुढ़ से कांग्रेस छोड़कर आए जीतेन्द्र मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। तिवारी ने बताया कि जिले की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। मऊगंज तिवारी की परंपरागत सीट है, जिससे खुद उम्मीदवारी की है।