6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थरपहाड़ से अगवा शिक्षकों की टोह नहीं ले सकी MP पुलिस, हवा में चला रही गोली

गिरोह सदस्यों को चिह्नित करने में जुटी पुलिस, पीडि़त परिवारों की बढ़ रही मुश्किल

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Dec 26, 2017

MP-UP dacoit: Two teachers abducted in Satna

MP-UP dacoit: Two teachers abducted in Satna

सतना। दस्यु प्रभावित थरपहाड़ से अगवा शिक्षकों की चौथे दिन भी पुलिस टोह नहीं ले सकी। चित्रकूट में डेरा जमाए बैठे पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के सामने साल के अंत में अब यह बड़ी चुनौती सामने आई है। पुलिस की कुछ टीमें गोपनीय तरीके से उस गिरोह के सदस्यों को चिह्नित करने में जुटी है।

जिन्होंने शिक्षकों का अपहरण कर फिरौती मांगी है। दस्यु उन्मूलन अभियान से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सोमवार को मुखबिरों की मदद से यह पता चल रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह में चार से पांच सदस्य हैं। इनके पास हथियार के नाम पर मामूली असलहे हैं।

10 लाख रुपए फिरौती

इलाके के वाशिंदों से इस गिरोह को मदद नहीं मिल पा रही। गिरोह के ही सदस्य आसपास से राशन की व्यवस्था कर जंगल में सुरक्षित ठिकाना बनाए हैं। गौरतलब है कि थरपहाड़ स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक फूल सिंह अपने साथी अतिथि शिक्षक पप्पू उर्फ पुष्पेन्द्र पटेल के साथ शुक्रवार दोपहर 4 बजे स्कूल बंद कर घर लौट रहा था तभी बदमाशों ने दोनों को अगवा कर लिया। इसके दूसरे दिन फूल सिंह की पत्नी के पास दस लाख रुपए फिरौती के लिए बदमाशों का फोन आया था।

अब धोबी गैंग का नाम
विश्वस्त सूत्रों अनुसार, थरपहाड़ से शिक्षकों के अपहरण के मामले में नवल धोबी गैंग का नाम सामने आ रहा है। नयागांव थाना क्षेत्र के सेजवार गांव का रहने वाला नवल इनामी बदमाश है। हाल ही में आधा दर्जन साथियों के साथ गिरोह बनाने वाला नवल फिलहाल पुलिस के राडार में नहीं है। पुलिस अभी गिरोह के बारे में स्पष्ट कहने को तैयार नहीं है।

तराई में एसपी ने डाला डेरा
दस्यु दलों की चहलकदमी को लेकर चित्रकूट पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेन्द्र, सीओ मऊ विनीत सिंह, एसओजी प्रभारी साजिश खान, एसओ मानिकपुर श्रवण कुमार एवं थाना प्रभारी मारकुंडी व एन्टी डकैती टीम के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ डकैतों की तलाश में जगह-जगह काबिंग की।

सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

डोडामाफी, लखनपुर, कल्याणपुर के जंगलों में पुलिस ने लोगों से डकैतों की उपस्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर विश्वास दिलाया कि डकैतों का सफाया किया जाएगा। सभी लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है। किसी भी घटना से संबंधित जानकारी उन्हें तत्काल दी जाए। जानकारी देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।