चिडि़याघर के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की शिकायत लोकायुक्त ईओडब्ल्यू से की गई थी। तत्कालीन वन संरक्षक रीवा, डीएफओ सतना सहित चिडि़याघर के अधिकारियों पर अपने करीबियों को निर्माण कार्य का ठेका देकर घटिया निर्माण कार्य कराने का आरोप है। लोकायुक्त जांच शुुरू होने से वन विभाग के अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है।