27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूधिया रोशनी से जगमग होंगे शहर के मुख्यमार्ग

डिवाइडर के बीच स्ट्रीट लाइटें लगवाएगा निगम  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Pushpendra Pandey

•

Updated: 15 Feb 2018, 10:13 AM IST

satna street light

satna street light

सतना. शाम होते ही अंधेरे के आगोश में रहने वाले शहर के प्रवेश मार्गों का अंधेरा जल्द ही छंट सकता है। निगम प्रशासन ने शहर के सभी प्रवेश मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगवाने का प्रस्ताव पास किया है। इसे एमआईसी ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। निगम अधिकारियों का कहना है, स्मार्ट शहर की सड़कों को अंधेरामुक्त करने शहर के सभी प्रमुख मार्गों के बीच डिवाइडर बनाकर उसमें स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। सड़कों के बीच डिवाइडर बनाने से पहले सभी सड़कों का निगम द्वारा चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्ट्रीट लाइट के लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे। निगम सूत्रों का कहना है कि यदि सबकुछ ठीक रहा तो अगले छह माह में शहर की सभी प्रमुख सड़कें मर्करी की दूधिया रोशनी से नहा जाएंगी।

यहां का प्रस्ताव पास
1. रीवा रोड सर्किट हाउस से सेमरिया चौक तक
2. रीवा रोड-सेमरिया चौक से मैहर बायपास तक
3. मैहर बायपास-कारगिल ढाबा से खाना खजाना तक
4. सेमरिया रोड- बिरला डेयरी से गौवीनाथ गेट तक
5. पन्ना रोड-सिविल लाइन से पेप्टेक सिटी तक
6. चित्रकूट रोड-कोठी मोड़ से बगहा पेट्रोलपंप तक

सर्किट हाउस से फ्लाईओवर तक चौड़ीकरण
शहर के मध्य में गुजरे हाइवे की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव है। कार्य तीन एजेंसियों को सौंपा गया है। पेप्टेक सिटी से सिविल लाइन चौक तक एमपीआरडीसी सड़क को फोरलेन बनाएगा। सर्किट हाउस से फ्लाईओवर तक का कार्य नगर निगम प्रशासन को सौंपा गया है। कलेक्टर मुकेश शुक्ला से इसकी अनुमति मिलने के बाद निगमायुक्त ने सड़क के सेंटर प्वॉइंट से दोनों ओर 16.5 मीटर सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

जनता को मिलेगी राहत
शहर की अधिकांश कॉलोनियां इन दिनों अंधेरे में रहती हैं। इस कारण वहां की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश भी वारदात कर बैठते हैं। अब स्ट्रीट लाइट लगने से लोगों को समस्या से कुछ हद तक निजात मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग