29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय राजमार्ग-75 में लगा लंबा जाम,देर रात तक फंसे रहे 200 वाहन

चार घंटे तक जाम में फंसी रही एक दर्जन बसंे,यात्रियों की छूटी ट्रेन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Sukhendra Mishra

•

Updated: 29 Sep 2019, 7:16 AM IST

National Highway-75 jammed long

National Highway-75 jammed long, 200 vehicles stuck till late night

सतना. एक सप्ताह से हो रही तेज बारिश में निर्माणाधीन रीवा रोड़ पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। मनकहरी मोड़ में बन रहे बायपासपुल में जाम लगने के कारण शनिवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 75 में वाहनों के पहिए थम गए। शाम को चार बजे भारी वाहनों के कीचड़ में धसने के कारण लगा जाम रात दस बजे तक नहीं खुल पाया। जाम के फसे 200 वाहन जाम से निकले चार घंटे तक रेगते रहे। इसका खामियाजा हाइवे में फंसी एक दर्जन से अधिक यात्री बसों में सवार यात्रियों को भुगतना पड़ा। शाम पांच बजे रीवा से सतना के लिए सवार हुए यात्री सड़क जाम होने के कारण 10 बजे तक सतना नहीं पहुंच सके। इससे किसी यात्री की ट्रेन छूटी तो कोई सतना से आगे की यात्रा नहीं कर सका। चार घंटे तक जाम के झाम में फंसे यात्री चिल्लाते रहे लेकिन प्रशासन ने जाम खुलवाने कोई ठोस पहल नहीं की।
चार माह से लग रहा जाम
निर्माणीधन रीवा रोड़ में मनकहरी मोड़ में एक साल से ओवर ब्रीज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य को बारिश शुरु होने से पहले जून में पूरा होना था। लेकिन ठेका एजंेसी की मनमानी के कारण चार माह बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। ठेका एजेंसी ने वाहनों के आवागमन के लिए पक्का मार्ग बनाने की बजाय ब्रीज में मिट्टी डाल कर छोड़ दिया। जिसमें चार माह से प्रतिदिन जाम लग रहा है। इसके बाद भी जिला प्रशासन द्वारा ठेका एजेंसी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।