18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

breaking: पन्ना में दो समुदाय में खूनी संघर्ष, तीन की गोली मारकर हत्या

एक युवक गंभीर रूप से घायल, कटनी रेफर, आईजी, डीआईजी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jul 04, 2018

Panna clash between Hindu Muslim, 3 Died in Firing

Panna clash between Hindu Muslim, 3 Died in Firing

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद सनसनी फैल गई है। बताया गया कि पवई थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरा खुर्द (टपरियन) से जमीन विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों से गोली चलने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक को कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी लगते ही आईजी सागर सतीश कुमार सक्सेना, डीआरईजी छतरपुर अनिल महेश्वरी, एसपी छतरपुर विनीत खन्ना, एडिशनल एसपी पन्ना सहित सागर, छतरपुर पन्ना और सतना जिलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। पवई पुलिस द्वारा मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

ये है मामला
जानकारी के अनुसार ग्राम सिमरा खुर्द टपरियन निवासी अकरम और जगदीश सिंह के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। उसी विवाद के चलते जगदीश सिंह पिता गुलाब सिंह बुधवार की सुबह करीब 10 बजे अकरम के घर में घुसकर अनाज खां पिता अमीर खां (70) निवासी टपरियन और हसीना पति अमजद खान (25) निवासी सिमरा खुर्द टपरियन के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। उक्त घटना की जानकारी लगते ही समुदाय विशेष के लोगों ने जगदीश सिंह को घेर लिया औैर एक कमरे में बंद करके उसकी हत्या कर दी। पूरे घटनाक्रम की जानकारी लगते ही पवई पुलिस के हाथ पैर फूल गए। तुरंत मामले की जानकारी पन्ना से लेकर छतरपुर और सागर तक पहुंचाई गई। विभाग के वरिष्ट अधिकारी जानकारी लगने के बाद बड़ी संख्या में छतरपुर, पन्ना और सागर के पुलिसबल को मौके के लिए रवाना कर दिया है। जबकि अधिकारी भी एक-एक करके रवाना हो गए।

गांव में तनाव के हालात
गांव में एक साथ दो समुदायों के तीन लोगों की हत्या की जानकारी लगते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्र में तनाव के हालात बन गए। जिसको देखते हुए संभाग के जिलों के अलावा सतना से भी पुलिसबल को बुला लिया गया है। पुलिस बल के पहुंचने के बाद से पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। जहां देखो वहीं पुलिस ही पुलिस दिखाई दे रही है। गांव में पुलिस अधिकारियों के पहुंचने का क्रम देर शाम तक चलता रहा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम को लेकर जानकारी ली और दोनों पक्ष के लोगों को समझाइश दी। बताया गया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पूरा गांव पुलिस छावनी बना हुआ है।