10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

500 मीटर में तीन फ्यूल सेंटर, जहां सबसे सस्ता पेट्रोल वहीं भीड़ ज्यादा

अलग कंपनियां होने से पेट्रोल पंपों पर 10 से 30 पैसे तक का अंतर

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Oct 06, 2018

petrol price and diesel price in satna today

petrol price and diesel price in satna today

सतना। यदि आप सोचते हैं कि शहर में जितने फ्यूल सेंटर हैं सभी में डीजल-पेट्रोल एक ही दाम पर मिलता है तो यह आपकी गलतफहमी है। पेट्रोल पंपों पर 'एक शहर एक दाम' का फार्मूला लागू नहीं होता। जितनी तेल कंपनियां हैं उतने दाम भी हैं। हर कंपनी और पेट्रोल पंप का अलग दाम। शुक्रवार को सरकार की ओर से डीजल-पेट्रोल के दाम में रेकॉर्ड 5 रुपए की कटौती के बाद जब लोग एक दूसरे से बात कर रहे थे तो उनके भावों में अंतर दिखा।

कई लोगों ने ऑनलाइन सर्च करके अपनी जिज्ञासा शांत की। वैसे सेमरिया चौक के आसपास 500 मीटर के दायरे में तीन पेट्रोल पंप है, तीनों अलग कंंपनी के होने से डीजल पेट्रोल अलग-अलग दाम है, ऐसे में सबसे कम दाम वाले पर ज्यादा भीड़ दिखी। रीवा रोड पर 20 मीटर की दूरी में स्थित दो पेट्रोल पंपों में से एक में पेट्रोल का दाम 86.28 रुपए तो दूसरे में 86.16 रुपए था।

रोज बदलते हैं रेट, इसलिए अब याद नहीं
वैसे जब से पेट्रोल पंपों पर रोज दाम बदलने लगे हैं, तब से पट्रोल डीजल के रेट को लेकर न कोई शिकायत करता है न कभी इसकी जांच। पत्रिका ने जब पेट्रोल ले रहे लोगों से जब जानना चाहा तो लोगों ने अनभिज्ञता जाहिर की। पहले वर्षों तक एक ही रेट होने पर जरा भी अंतर के बाद लोग तुरंत शिकायत कर देते थे। पर अब लोग यह भी नहीं देखते कि भाव क्या है।

डिपो से दूरी पर तय होता है दाम
वैसे आज के युग में 10 से 20 पैसे का कोई अर्थ नहीं है, पर ज्यादा मात्रा में फ्यूल यूज करने वाली कंपनी या ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग इस बात का खास ख्याल रखते हैं। वह ऐप या वेबसाइट की मदद से यह जानकारी भी रखते हैं कि जिले या जिस रूट पर यात्रा कर रहे हैं, वहां सबसे सस्ता पेट्रोल किस पंप पर होगा। वैसे कंपनियां अपने दाम अपने डिपो से तय करती हैं। जैसे रीवा की तुलना में किसी भी कंपनी पेट्रो रेट सतना में हमेशा कम होगा। पर एक शहर में अलग दाम से लोग असमंजस में जरूर हो जाते हैं।

अलग कंपनी, अलग दाम
- हरियाणा पेट्रोल 75.82 86.28 पंप, रीवा रोड
- विंध्या फ्यूल सेंटर 75.70 86.16 सेमरिया चौक
- सीताराम पेट्रोल 75.78 86.25 पंप, रीवा रोड

हर तेल कंपनी का अपना अलग रेट है। इसलिए एक शहर में डीजल पेट्रोल के मूल्य अलग हैं। दाम डिपो से दूरी के हिसाब से कुछ पैसे कम ज्यादा हो सकते हैं।
लक्ष्मण देशमुख, मैनेजर, रिटेल सेल इंडियन आयल