सतना/ एक सिपाही ने हवलदार को फोन लगाया और खुद को एसपी बताते हुए डांट फटकार लगाना शुरू कर दिया। कुछ पल बाद वह अभद्रता पर उतारू हो गया और फोन पर ही हवलदार के साथ थाना के टीआई के बारे में अश्लील बात करते हुए गालियां देने लगा। जब यह बात हवलदार ने अपने टीआई को बताते हुए फोन पर सुरक्षित रिकॉर्डिंग सुनाई तो आरक्षक की आवाज पहचान ली गई।