2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP: सिंगरौली में कैदियों से भरी गाड़ी पलटी, 14 कैदी और 5 पुलिस पुलिसकर्मी घायल

MP: सिंगरौली में कैदियों से भरी गाड़ी पलटी, 14 कैदी और 5 पुलिस पुलिसकर्मी घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 25 Aug 2018, 1:41 PM IST

Prisoners Vehicle overturned in singrauli district, 12 injured

Prisoners Vehicle overturned in singrauli district, 12 injured

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला अंतर्गत जिला जेल पचोर से पेशी पर ले जाए गए कैदियों से भरा वाहन मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 14 कैदी और 5 पुलिस पुलिसकर्मी घायल हो गए है। बताया गया कि देवसर एडीजे कोर्ट से आ रही कैदियों से भरी गाड़ी शुक्रवार की शाम बरगवां के गडरिया घाटी के पास पलट गई।

हादसे में एक महिला समेत 14 कैदी और 5 पुलिस पुलिसकर्मियों को चोंटे आई है। इससे 6 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको देर शाम जिला अस्पताल सिंगरौली लाया गया। जहां से कुछ कैदियों की हालात नाजुक होने की वजह से नेहरू शताब्दी अस्पताल जयंत व अन्य अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया था।

ये है मामला
मिली जानकारी के अनुसार देवसर एडीजे कोर्ट से आ रही कैदियों से भरी गाड़ी बरगवां के गडरिया घाटी के पास बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना डायल 100 और थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन में फंसे कैदियों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला है। दुर्घटना की मुख्य बहज एक मवेशी है। जो अचानक से वाहन के सामने आ गया।

वाहन बीच सड़क पर चारों-खानें चित्त

मवेशी को बचान के चक्कर में 407 पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर चारों-खानें चित्त हो गया। इसमें एक महिला समेत 14 कैदी और 5 पुलिस पुलिसकर्मी चोंटे आईं हैं। दुर्घटना में 6 कैदी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन कैदियों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हालात नाजुक होने की बजह से नेहरू शताब्दी अस्पताल व अन्य जगह रेफर कर दिया गया। सिंगरौली पुलिस की मानें तो मवेशी को बचाने के चक्कर में कैदियों से भरा पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। अब सब कैदियों की हालत सामान्य है।