22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेहत सुधारने रेलवे बनाएगा ओपन जिम

सतना के रनिंग रूम व मनोरंजन गृह में लगेंगी मशीनें, रीवा में भी रेलकर्मी कर सकेंगे कसरत

less than 1 minute read
Google source verification
Railways will build an open gym to improve health

Railways will build an open gym to improve health

सतना. रेल कर्मियों का स्वास्थ्य ठीक रहे इसके लिए रेलवे रनिंग रूम में ओपन जिम बनाने जा रहा है। जबलपुर मण्डल के कई रेलवे स्टेशन में ओपन जिम का काम पूरा कर लिया गया है। जबकि सतना और कटनी में आने वाले 15 दिनों में ओपन जिम बना दिए जाएंगे। यह जिम खासकर रनिंग स्टॉफ को सुविधा देने के लिए बनाए जा रहे हैं।
डेढ़ लाख की लागत
रेल अधिकारियों ने बताया कि मण्डल स्तर पर बनाए गए प्रोजेक्ट में रनिंग रूम के हिसाब से मशीनों का चयन किया गया है। बड़े रनिंग रूम में छह मशीनों का सेट लगाया गया है। जबकि कम क्षमता वाले रनिंग रूम में चार मशीनें लगाई जा ही हैं। चार मशीनों की लागत करीब एक लाख 46 हजार रुपए आ रही है। जबकि छह मशीन की लागत एक लाख 93 हजार रुपए है। यह मशीनें रेलवे के वेलफेयर फंड से लगाई जा रही हैं।
सतना में बनेंगे दो जिम
रेलवे के सीनियर डीपीओ ने बताया कि सतना के रनिंग रूम के अलावा एक ओपन जिम यहां के मनोरंजन गृह में भी बनेगा। दोनों स्थानों पर रेल कर्मी अपनी सुविधा के हिसाब से कसरत कर सकते हैं। इससे हार्ट, बीवी, डायबटीज के मरीजों को लाभ होगा। बताया गया है कि रेलकर्मी ड्यूटी के बाद अगल से कसरत के लिए समय नहीं दे पाते हैं। एेसे में रनिंग रूम पर ही चालक-परिचालकों को ओपन जिम का लाभ मिलेगा।


"ओपन जिम बनाने का प्रोजेक्ट तेजी से चल रहा है। सतना और रीवा में भी जल्द ही ओपन जिम बना दिए जाएंगे। रेल कर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर यह व्यवस्था की गई है।"
- डॉ. मनोज सिंह, डीआरएम, जबलपुर