7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा उपाध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, इस तरह प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रम

हर्षोल्लास के साथ मना 69वां गणतंत्र दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बाधां समां, गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को पूरा शहर देशभक्ति से सराबोर रहा

3 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jan 26, 2018

Republic Day 2018: MP Deputy speaker National Flag at satna

Republic Day 2018: MP Deputy speaker National Flag at satna

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में गणतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिलेभर में 69वें गणतंत्रा के मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। डॉ. सिंह के ध्वजारोहण करते ही पुलिस परेड ग्राउंड प्रांगण 'जन गण मन अधिनायक जय हे, भारत भाग्य विधाताÓ की गूंज से गुजांयमान हो उठा।

गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को जहां पूरा शहर देशभक्ति से सराबोर रहा। वहीं कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां आकर्षण का केन्द्र रही। पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुआ। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली बच्चों सहित कई विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

suresh mishra IMAGE CREDIT: patrika

खुली जीप में परेड का निरीक्षण
कार्यक्रम में ध्वजारोहण के साथ ही अन्य आयोजन भी किए गए। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगडकर एवं परेड कमांडर राहुल देवलिया के साथ खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया। परेड में जिला पुलिस बल, एसएएफ, नगर सेना, जेल पुलिस, वन विभाग, एनसीसी सीनियर, एनसीसी जूनियर, स्काउट के जवान शामिल रहे।

झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली झांकिया भी निकाली गई। इसके बाद 150 अधिकारी-कर्मचारी पुरस्कृत किए गए। आदिम जाति को प्रथम और कृषि विभाग को द्वितीय स्थान मिला।

suresh mishra IMAGE CREDIT: patrika

सतना जेल से 4 कैदी रिहा
69वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जेल मुख्यालय भोपाल के आदेश पर ४ कैदियों की रिहाई की गई। रिहाई वाले बंदी अपनी सजा पूर्ण कर चुके थे। कुछ कैदियों को अच्छे चाल-चलन और नियमों का पालन करने पर सजा माफ की गई। जेल से रिहा हुए कैदी अपने परिजनों से मिलते ही भावुक हो गए। अच्छे चाल-चलन और जेल में मिले ज्ञान को अपने जीवन पर उतार कर नए जीवन की शुरूआत की।

इन कैदियों की हुई रिहाई
जेल विभाग द्वारा जिन कैदियों को रिहा किया गया है। उनमे शंकर दीक्षित पिता सूरी दीक्षित निवासी ककरहटी थाना कोलवाली पन्ना, कालीचरन उर्फ कल्ली पिता पट्टू धोबी निवासी ज्योराहा थाना बारीगढ़ जिला छतरपुर, अच्छेलाल पिता पट्टू धोबी निवासी ज्योराहा थाना बारीगढ़ जिला छतरपुर, सुखेन्द्र सिंह पिता निरंजन सिंह निवासी उचेहरा जिला सतना शामिल है।

suresh mishra IMAGE CREDIT: patrika

ग्रामीण क्षेत्रों में रही गणतंत्रा की धूम
69वें गणतंत्रा दिवस के मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। बरेठिया प्राथमिक स्कूल में सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता रामबाबू त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अध्यक्षता आशुतोष मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि ने बच्चों को गणतंत्रता के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि आज से 69 वर्ष पहले हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इसी लिए 26 जनवरी को गणतंत्रा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मध्याह्न भोजन की व्यवस्था लडख़ड़ाई
बता दें कि, अतिथियों के लिए मध्याह्न भोजन की व्यवस्था एमएलबी स्कूल में होना था। जहां व्यवस्था पूरी तरह लडख़ड़ाई हुई नजर आई। केवल दो कमरे में टेबल लगाकर भोजन व्यवस्था की गई है। आधे अतिथि इधर-उधर भटकते नजर आए। इसके बाद कलेक्टर ने मौके पर ही फटकार लगाई। कहा जिला पंचायत और मध्यान्ह भोजन प्रभारियों को भोजन की गुणवत्ता खराब होने पर क्वालिटी मानीटरों की संविदा समाप्त करो। पनीली खीर और पनीली पनीर की सब्जी सहित घटिया भोजन कैसे अतिथियों को परोसा गया था। इसके बाद एनके सिंह डीपीसी, मध्याह भोजन प्रभारी सुरेन्द्र सिंह और क्वालिटी मानीटर कामदा मिश्रा और शुक्ला की अलग-अलग क्लास ली। इसके बाद एसीईओ जिला पंचायत को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।