रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा शहर ( Rewa Police ) अंतर्गत सरेराह एक सेल्समैन को गड़ासा से हमला कर निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बताया गया कि रीवा-सेमरिया बाया बीडा मार्ग पर सुबह जब ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चोरहटा पुलिस की जानकारी दी गई। सूचना के तुरंत बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।