आनन-फानन में अमरपाटन थाना प्रभारी आरपी मिश्रा ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर एसबीआई के अधिकारियों को तलब किया। जब एसबीआई के मैनेजर ने बताया कि चोरी गए एटीएम में 29,55, 400 रुपए कैश मौजूद था। बड़ी वारदात की खबर लगने के बाद पूरे जिलेभर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के आला-अधिकारी एक दर्जन टीम बनाकर हाइवे सहित शहर में नाकेबंदी कर दी है। अभी फ्री हाल चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।