सूत्रों के अनुसार, 35 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पर माधवनगर थाना कटनी में आरोपी गुलशन गेलानी व शिवा गेलानी निवासी सिंधी कैम्प के खिलाफ आइपीसी की धारा 384, 506, 34 व आइटी एक्ट की धारा 66(सी), 67 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। 25 दिसंबर को हुई इस रिपोर्ट के बाद अब कटनी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।