1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दबंगों का आतंक : किसान का घर किया जमीदोज, भाजपा नेता पर लगा आरोप

Bulldozer Action : मध्य प्रदेश के सतना में दबंगों ने आपसी रंजिश के कारण एक किसान का घर नेस्तनाबूत कर दिया। इस वारदात में भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम सामने आ रहा है।

2 min read
Google source verification

सतना

image

Akash Dewani

Sep 15, 2024

Houses and shops built near power lines will be demolished in MP

Houses and shops built near power lines will be demolished in MP

Bulldozer Action: मध्य प्रदेश के सतना में दबंगों ने एक किसान का घर नेस्तनाबूत कर दिया। किसान महेश द्विवेदी के घर पहले दबंगों ने ढाबा बोला और बर्तन, खिड़की, राशन, दरवाजे, बिस्तर, ईंट-पत्थर सभी सामन उठाकर ले गए। इसके बाद उन्होंने बुलडोज़र से किसान का घर ढहा दिया।

किसान ने आरोप लगाया है कि इसके पीछे भाजपा के सतना मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह समेत 3 अन्य लोगों का हाथ है। बता दें की यह घटना सतना के शाहपुरा इलाके में हुई जो बरौंधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत है। किसान ने अपने निजी 2200 वर्गफीट ज़मीन पर एक घर बनवाया था लेकिन वह उसमे कभी-कभार खेती के काम से आता है। बच्चों की पढाई की वजह से वह मुख्त्यारगंज में रहता था। इस वारदात के पीछे आपसी चुनावी रंजिश बताई जा रही है।

यह भी पढ़े - नगर पालिका की अनदेखी बनी लोगों की मुसीबत, भारी बारिश से यहां सबकुछ जल मग्न, फिर भी मंडरा रहा सूखे का संकट

पंचायत चुनाव में शुरू हुई थी रंजिश

मिली जानकरी के अनुसार, किसान महेश द्विवेदी और भाजपा सतना मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह के बीच की रंजिश पंचायत चुनाव की वजह से थी। दरअसल, पुष्पेंद्र सिंह पंचायत चुनाव में प्रत्याशी था और वह चुनाव जीतने के लिए महेश का समर्थन चाहता था लेकिन किसान ने उसका समर्थन नहीं किया। इसी के बाद से पुष्पेंद्र सिंह के मन में महेश के लिए नफरत और बदले की आग सुलगने लगी। कुछ दिन बाद उसने मौका पाते है अपने 3 साथियों के साथ पहले घर के सामन को लूटा और बुलडोज़र से घर को जमीदोज कर दिया। जिस वक़्त महेश का घर ढहाया जा रहा था उस वक्त महेश सतना में ही था। सूचना मिलते ही वह तुरंत शाहपुरा पंहुचा लेकिन तब तक सब नेस्तनाबूत हो चूका था।

यह भी पढ़े - कांग्रेस को अपनों ने दिया झटका, अविश्वास प्रस्ताव गिरना तय

पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, एसपी ऑफिस में लगाई गुहार

अपने घर के ढह जाने का सदमा लिए किसान महेश द्विवेदी बरौंधा थाना पंहुचा और भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, शिक्षक संतोष बहेलिया और सुनील पांडेय ताली के खिलाफ शिकायत करनी चाही। उसकी शिकायत को पुलिस ने दर्ज नहीं किया जिसके बाद मायूस और मजबूर होकर उसे एसपी ऑफिस में जाकर अर्जी देनी पड़ी। एसपी ऑफिस में अर्जी लगने के बाद ही किसान की रिपोर्ट लिखी गई। किसान ने आरोप लगाया कि पुष्पेंद्र सिंह और उसके साथी उनकी जमीन, खेत, फसल सा हड़पने की फ़िराक में है।