इन क्षेत्रों में हुई तेज बारिश
मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा में सती अनुसुईया की ओर से आने वाली मंदाकिनी नदी का पानी चित्रकूट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। रामघाट, भरतघाट, आरोग्यधाम में जलस्तर बढ़ा है। एमपी प्रशासन अभी चौकन्ना नहीं दिख रहा है। बल्कि यूपी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।